{"_id":"d4dd2b2f4de25f77e1cce98840b7e077","slug":"mlasa-rajpur-and-amrudha-vote-will-be-held-today-hindi-news","type":"story","status":"publish","title_hn":"मलासा, राजपुर और अमरौधा में आज डाले जाएंगे वोट ","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
मलासा, राजपुर और अमरौधा में आज डाले जाएंगे वोट
अमर उजाला ब्यूूराो, कानपुर देहात।
Updated Sat, 28 Nov 2015 02:00 AM IST
विज्ञापन
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
गांव की संसद के चुनाव के पहले चरण का मतदान का आगाज आज जिले के तीन
विज्ञापन
ब्लाकों से शुरू होगा। पहले चरण में 3,55,999 वोटर करेंगे 2756
प्रत्याशियों के भाग्य का फैसला आज मतपेटियों में कैद करेंगे। इस चरण में
मलासा, अमरौधा और राजपुर ब्लाक में मतदान होना है।
पहले चरण में राजपुर की 60 ग्राम पंचायतों में प्रधान पद के कुल 660 दावेदारों ने नामांकन कराया था, जिसमें 4 नामांकन रद और 68 दावेदारों के नाम वापस लेने के बाद मैदान में कुल 588 प्रत्याशी मैदान में हैं।
वहीं, मलासा की 65 ग्राम पंचायतों में कुल 622 प्रत्याशी प्रधान पद का चुनाव लड़ रहे हैं। अमरौधा की 73 ग्राम पंचायतों में प्रधान पद के 692 प्रत्याशी अपनी किस्मत आजमा रहे हैं।
पहले चरण में कुल 3,55,599 मतदाता अपने मताधिकार का प्रयोग करेंगे, जिसमें राजपुर में अब 1,03,470, मलासा में अब 1,09,395 और अमरौधा ब्लाक में 1,43,134 मतदाता हैं। पहले चरण के तीन ब्लाकों में 854 ग्राम पंचायत सदस्य भी चुनाव लड़ रहे हैं। निर्वाचन कार्यालय से मिली जानकारी के अब राजपुर ब्लाक की राजपुर ग्राम सभा सर्वाधिक 7795 और सबसे कम बिलासपुर बांगर ग्राम सभा में 915 वोटर हैं।
वहीं, मलासा ब्लाक की बरौर ग्राम सभा में सर्वाधिक 4627 और सबसे कम बिहारी ग्राम सभा में 835 वोटर हैं। अमरौधा ब्लाक की फत्तेपुर ग्राम सभा में सर्वाधिक 7817 और सबसे कम चौरा ग्राम सभा में 811 वोटर हैं।