{"_id":"57f6fe247edacae9c712e78f81b1bd0e","slug":"mla-s-aunt-found-lying-on-the-sidewalk-hindi-news","type":"story","status":"publish","title_hn":"फुटपाथ पर पड़ी मिलीं विधायक की मौसी ","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
फुटपाथ पर पड़ी मिलीं विधायक की मौसी
अमर उजाला कानपुर
Updated Sat, 25 Jul 2015 01:55 AM IST
विज्ञापन
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
जूही गढ़ा निवासी 70 वर्षीय लक्ष्मी निगम एन ब्लाक किदवईनगर में सड़क किनारे फुटपाथ पर घायल अवस्था में पड़ी मिलीं। उन्हें यहां घर वाले छोड़ गए या वे खुद ही आ गईं, इसका पता नहीं लेकिन शुक्रवार को पता चला कि वे सपा विधायक सतीश निगम की रिश्तेदार हैं तो आनन-फानन पुलिस ने उन्हें अस्पताल में भर्ती कराया।
इलाकाई लोगों ने बताया कि तीन चार दिन पहले एक रिक्शा चालक उन्हें फुटपाथ पर लिटाकर चला गया था। लक्ष्मी तब से यहां थीं। लक्ष्मी ने बताया कि उनका एक्सीडेंट हो गया था और कमर में चोट आई थी, जिसकी वजह से वह उठ बैठ नहीं सकती हैं।
लक्ष्मी अपने पति का नाम श्री नारायण निगम और इकलौते बेटे का नाम विनोद निगम बताती हैं। इलाकाई लोगों ने बताया कि बीच में कई दिन विनोद लक्ष्मी के पास आया भी था, दोनों मां बेटों के बीच कुछ बात भी हुई। इसके बाद विनोद पास में ही दीवार पर अपना मोबाइल नंबर और नाम लिखकर चला गया।
विज्ञापन
मौके पर पहुंचे संवाददाता ने जब लक्ष्मी से पूछा कि क्या विधायक सतीश निगम उनके रिश्तेदार हैं तो वे बोली हम उनकी मौसी हैं। इस बारे में विधायक सतीश निगम ने बताया कि लक्ष्मी देवी उनकी रिश्तेदार हैं, वे सड़क पर लेटी हैं, इसकी उन्हें जानकारी नहीं थी।
फिलहाल उन्हें अस्पताल भिजवा दिया गया है। वहीं जब लक्ष्मी के बेटे विनोद से बात की गई तो उनका कहना था कि वह अभी शहर से बाहर है, मां की मानसिक स्थिति ठीक नहीं है, इस कारण वे घर से बार बार निकल आती हैं। वे उन्हें घर ले जाएंगे।