Irfan Solanki: नई सड़क हिंसा की साजिश में इरफान की भूमिका जांच रही पुलिस, हाजी वसी से कनेक्शन की हुई पुष्टि
नई सड़क हिंसा की जांच में सामने आया था कि मुख्तार बाबा व हाजी वसी चंद्रेश्वर हाता कब्जे में लेना चाहते थे। इसलिए साजिश रचकर हमला कराया था। ऐसे में पुलिस को आशंका है कि हाजी वसी व उसके साथी जमीनों पर कब्जा करते थे। जिसमें सपा विधायक इरफान सोलंकी की शह रहती थी।
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
विस्तार
जेल में बंद सपा विधायक इरफान सोलंकी पर अभी शिकंजा कस सकता है। पुलिस अब नई सड़क हिंसा में उनकी भूमिका की जांच कर रही है। अगर हिंसा में किसी भी तरह से शामिल होने के साक्ष्य पुलिस को मिलते हैं तो उस केस में भी विधायक को आरोपी बनाया जाएगा। हाजी वसी से कनेक्शन की पुष्टि होने के बाद शक और गहरा गया है।
आगजनी व धोखाधड़ी के केस में विधायक जेल भेजे गए थे। उसके बाद रंगदारी, जमीन कब्जाने के मुकदमे उन पर बढ़ते जा रहे हैं। दो दिन पहले पुलिस ने उन पर गैंगस्टर भी लगाया है। जमीन कब्जे के एक केस में वह और बिल्डर हाजी वसी भी आरोपी है। इसमें इरफान की पत्नी व वसी की कंस्ट्रक्शन कंपनी हमराज का भी नाम सामने आया है। चूंकि हाजी वसी नई सड़क हिंसा में फंडिंग का आरोपी है, इसलिए पुलिस ने अब इरफान की भी भूमिका उस मामले में तलाशनी शुरू कर दी है।
ऐसी है आशंका, साक्ष्य पर टिकी जांच
नई सड़क हिंसा की जांच में सामने आया था कि मुख्तार बाबा व हाजी वसी चंद्रेश्वर हाता कब्जे में लेना चाहते थे। इसलिए साजिश रचकर हमला कराया था। ऐसे में पुलिस को आशंका है कि हाजी वसी व उसके साथी जमीनों पर कब्जा करते थे। जिसमें विधायक की शह रहती थी। कहीं ऐसा तो नहीं चंद्रेश्वर हाते वाले मामले में भी पर्दे केे पीछे विधायक थे।