फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Kanpur News ›   MLA Irfan Solanki: MLA's night spent in Maharajganj jail

MLA Irfan Solanki: महराजगंज जेल में करवटें बदलते कटी विधायक की रात, टेलीफोन बूथ से घर पर की बातचीत

Fri, 23 Dec 2022 12:09 AM IST
शिखा पांडेय न्यूज डेस्क, अमर उजाला, कानपुर
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, कानपुर Published by: शिखा पांडेय Updated Fri, 23 Dec 2022 12:09 AM IST
सार

प्लॉट में आगजनी, फर्जी आधार कार्ड से हवाई सफर और बांग्लादेशी नागरिक डॉ. रिजवान के परिवार को भारतीय होने का प्रमाणपत्र देने के मामले में सपा विधायक दो दिसंबर से जिला जेल में बंद हैं। इरफान को कानपुर से महराजगंज जेल में शिफ्ट कर दिया गया है। 

विज्ञापन
MLA Irfan Solanki: MLA's night spent in Maharajganj jail
इरफान सोलंकी - फोटो : अमर उजाला

विस्तार

महराजगंज जेल पहुंचे सपा विधायक इरफान सोलंकी बुधवार पूरी रात जेल में करवटें बदलते रहे। जेल मैनुअल के अनुसार उन्हें आम बंदी की तरह रखा गया है। गुरुवार सुबह उन्होंने पढ़ने के लिए अखबार मांगा, लेकिन नियम के अनुसार उनको अतिरिक्त सुविधा नहीं दी गई। जेल में बने टेलीफोन बूथ से उन्होंने घर पर बातचीत की।
विज्ञापन


वहीं जिला कारागार के सामने गुरुवार को कुछ सपा नेता पहुंच गए। उन्हें पता चला था कि सपा विधायक पेशी पर जाने वाले हैं। काफी देर तक सपा नेता अपनी गाड़ी खड़ी कर इधर-उधर टहलते रहे। दरअसल, सपा के ट्वीटर हैंडल से यह जानकारी दी गई कि सपा विधायक को महराजगंज जिला जेल से कहीं और शिफ्ट करने की तैयारी है। 
विज्ञापन


बताते चलें कि प्लॉट में आगजनी, फर्जी आधार कार्ड से हवाई सफर और बांग्लादेशी नागरिक डॉ. रिजवान के परिवार को भारतीय होने का प्रमाणपत्र देने के मामले में सपा विधायक दो दिसंबर से जिला जेल में बंद हैं।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed