फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Kanpur News ›   MLA Irfan Solanki Case: Irfan property worth 25 crores will be seized

MLA Irfan Solanki Case: कड़ी सुरक्षा के बीच इरफान की 25 करोड़ की संपत्तियां आज होंगी जब्त

Mon, 20 Feb 2023 10:03 AM IST
शिखा पांडेय न्यूज डेस्क, अमर उजाला, कानपुर
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, कानपुर Published by: शिखा पांडेय Updated Mon, 20 Feb 2023 10:03 AM IST
सार

जाजमऊ डिफेंस कॉलोनी निवासी नजीर फातिमा के प्लाट पर कब्जे और आगजनी के आरोप में सपा विधायक इरफान सोलंकी, रिजवान सोलंकी और उनके साथियों के नाम रिपोर्ट दर्ज है। पुलिस विधायक समेत उनके करीबियों पर गैंगस्टर की कार्रवाई कर चुकी है। इसी क्रम में आरोपियों की संपत्तियां जब्त की जा रही हैं।

विज्ञापन
MLA Irfan Solanki Case: Irfan property worth 25 crores will be seized
इरफान सोलंकी - फोटो : अमर उजाला

विस्तार

विधायक इरफान सोलंकी और उनके भाई रिजवान की कुल 25 करोड़ की संपत्ति चिह्नित की जा चुकी हैं। सोमवार को कड़ी सुरक्षा के बीच इन संपत्तियों को जब्त किया जाएगा। इसके पहले क्षेत्र में मुनादी कराई जाएगी। जाजमऊ डिफेंस कॉलोनी निवासी नजीर फातिमा के प्लाट पर कब्जे और आगजनी के आरोप में सपा विधायक इरफान सोलंकी, रिजवान सोलंकी और उनके साथियों के नाम रिपोर्ट दर्ज है।

विज्ञापन


पुलिस विधायक समेत उनके करीबियों पर गैंगस्टर की कार्रवाई कर चुकी है। इसी क्रम में आरोपियों की संपत्तियां जब्त की जा रही हैं। इसके पहले पुलिस ने विधायक के साथी गैंगस्टर शौकत पहलवान के जाजमऊ हिलाल कंपाउंड के दो अपार्टमेंट के 27 फ्लैट, एक निमार्णाधीन अपार्टमेंट, ग्वालटोली सिविल लाइंस स्थित पांच फ्लैट जब्त किए थे। पुलिस अब तक करीब 28 करोड़ की संपत्तियां जब्त कर चुकी है। इसके बाद विधायक, उनके भाई व पत्नी नसीम की संपत्तियां चिह्नित की गईं।

विज्ञापन

विधायक और उनकी पत्नी के नाम पर चकेरी के स्वर्ण जयंती विस्तार योजना में केडीए के 162 वर्ग मीटर के तीन प्लाट हैं। एक  प्लाट भाई रिजवान के नाम है। इनकी कीमत करीब चार करोड़ रुपये है। वहीं, इरफान के नाम गाजियाबाद में मधुवन बापु धाम में 300 वर्ग मीटर का एक प्लाट व ग्रेटर नोएडा में एक्सप्रेस पार्क व्यू अपार्टमेंट में फ्लैट हैं, जिनकी कीमत करीब 21 करोड़ रुपये है। सभी संपत्तियों की कीमत 25 करोड़ रुपये आंकी गई है। सोमवार को होने वाली कार्रवाई के लिए पुलिस और प्रशासन ने भी तैयारी कर ली है।

निबंधन कार्यालय को दी जाएगी जिम्मेदारी
गाजियाबाद में प्लाट के जब्तीकरण के लिए वहां निबंधन कार्यालय को जिम्मेदारी दी जाएगी। वहीं एक टीम फ्लैट को सील करेगी।

विधायक और उनके परिवारीजनों की संपत्तियों को जब्त करने के आदेश दिए गए हैं। सोमवार को कार्रवाई की जाएगी।  - आनंद प्रकाश तिवारी, संयुक्त पुलिस आयुक्त

विज्ञापन

शौकत की एक और संपत्ति की जाएगी जब्त
पुलिस अधिकारियों के अनुसार इरफान के गैंगस्टर साथी शौकत पहलवान ने आठ साल पहले सीबीसीआईडी दफ्तर कैंपस की भी रजिस्ट्री कराई थी। इसी कार्यालय के ऊपर उसने एक भवन निर्माण कराया, जिस पर उसका ताला लगा हुआ है। पुलिस इस संपत्ति का मूल्यांकन करने के बाद इसे भी जब्त करेगी।

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed