फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Kanpur News ›   MLA Irfan Solanki and his brother Rizwan Solanki reach court to avoid arrest

Irfan Solanki: विधायक और भाई के लिए जारी हुआ था एनबीडब्ल्यू, गिरफ्तारी से बचने के लिए खटखटाया कोर्ट का दरवाजा

Fri, 18 Nov 2022 04:55 PM IST
हिमांशु अवस्थी न्यूज डेस्क, अमर उजाला, कानपुर
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, कानपुर Published by: हिमांशु अवस्थी Updated Fri, 18 Nov 2022 04:55 PM IST
सार

जाजमऊ आगजनी मामले में विधायक इरफान सोलंकी और उनके भाई रिजवान के खिलाफ पुलिस ने कोर्ट से एनबीडब्ल्यू हासिल कर लिया था। वहीं, गिरफ्तारी से बचने के लिए दोनों ने कोर्ट का दरवाजा खटखटाया है।

विज्ञापन
MLA Irfan Solanki and his brother Rizwan Solanki reach court to avoid arrest
इरफान सोलंकी - फोटो : amar ujala

विस्तार

कानपुर में गिरफ्तारी वारंट जारी होने के बाद सपा विधायक इरफान सोलंकी और उनके भाई रिजवान ने गिरफ्तारी से बचने के लिए कोर्ट पहुंचे हैं। उन्होंने शुक्रवार को जिला जज संदीप जैन की अदालत में अग्रिम जमानत अर्जी दाखिल की है।

विज्ञापन

एडीजीसी रविंद्र अवस्थी ने बताया कि अभियोजन की ओर से पुलिस रिपोर्ट मंगाए जाने के लिए समय की मांग की गई। इस पर जिला जज ने 25 नवंबर तक का समय दिया है। मामले में अगली सुनवाई 25 को होगी।
विज्ञापन

बता दें कि गुरुवार को पुलिस ने सपा विधायक इरफान सोलंकी और उनके भाई रिजवान के खिलाफ कोर्ट से गैर जमानती वॉरेंट हासिल कर लिया था। अब भी अगर दोनों की गिरफ्तारी नहीं हुई या आत्मसमर्पण नहीं किया, तो पुलिस कुर्की की कार्रवाई कराने की प्रक्रिया शुरू करेगी।

विज्ञापन
विज्ञापन

पिछले दस दिन से आरोपियों का पुलिस कोई सुराग नहीं जुटा सकी है। जाजमऊ डिफेंस कॉलोनी में सात नवंबर की रात नजीर फातिमा के प्लॉट में आग लग गई थी। दूसरे दिन नजीर की तहरीर पर जाजमऊ पुलिस ने इरफान सोलंकी व रिजवान सोलंकी समेत अन्य अज्ञात पर आगजनी, रंगदारी समेत कई गंभीर धाराओं में केस दर्ज किया था।

बाइक से पहुंचे थे इटावा
एफआईआर दर्ज होने के दूसरे दिन इरफान सोलंकी ने लखनऊ में प्रेसवार्ता की थी। उस दौरान पुलिस उनको पकड़ नहीं सकी थी। जब तक पुलिस लखनऊ पहुंची थी, तब तक वह फरार हो गए थे। पुलिस सूत्रों के मुताबिक इरफान व रिजवान वहां से बाइक से इटावा पहुंचे थे।

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed