फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Kanpur News ›   MLA furious over the shifting of 100 sacks of seeds to another location

महोबा: बीज की 100 बोरियां दूसरे स्थान भेजने पर भड़के विधायक, पढ़ें पूरा मामला

Wed, 21 Oct 2026 09:27 PM IST
Shikha Pandey न्यूज डेस्क, अमर उजाला, महोबा
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, महोबा Published by: Shikha Pandey Updated Wed, 21 Oct 2026 09:27 PM IST
सार

प्रभारी कुलपहाड़ भेजे जा रहे बीज के लिए अधिकारी का आदेश नहीं दिखा सका। उप कृषि निदेशक ने भी आदेश जारी करने से इन्कार किया। 

विज्ञापन
MLA furious over the shifting of 100 sacks of seeds to another location
प्रभारी से जानकारी लेते चरखारी विधायक बृजभूषण राजपूत - फोटो : अमर उजाला

विस्तार

कृषि बीज भंडार से करीब 100 बोरी चने का बीज पिकअप से कुलपहाड़ क्षेत्र में भेजे जाने की सूचना पर बुधवार देर शाम भाजपा विधायक बृजभूषण राजपूत मौके पर पहुंच गए। बीज ले जाने के बारे में अधिकारी का आदेश न दिखाए जाने पर विधायक ने नाराजगी जताई और मामले की जानकारी कृषि विभाग के अधिकारियों को दी। इसका वीडियो सोशल मीडिया में वायरल हो रहा है। हालांकि संवाद न्यूज एजेंसी वायरल वीडियो की पुष्टि नहीं करता है।

विज्ञापन


विधायक के मौके पर पहुंचने पर चालक राजाराम व प्रभारी सोनू सिंह यादव निवासी पनवाड़ी को बुलाया गया। प्रभारी ने बताया कि बीज कुलपहाड़ भेजा जा रहा है लेकिन वह किसी अधिकारी का आदेश नहीं दिखा सके। इस पर विधायक ने प्रभारी पर किसानों के हितों की अनदेखी और दलाली करने का आरोप लगाया। वायरल वीडियो में विधायक नाराजगी जताते हुए कह रहे हैं कि क्या तुम अखिलेश यादव से मिले हो, सपा के एजेंट हो।
विज्ञापन


लोगों से कहा कि इसे लहंगा, चुनरी और जूतों की माला पहनाओ। किसानों को लूटते हो, दलाली करते हो। इसके बाद विधायक ने उपकृषि निदेशक रामसजीवन को फोन किया तो उन्होंने बीज भेजने का कोई आदेश जारी करने से इन्कार किया। किसानों ने भी पिकअप में करीब 100 बोरी बीज होने की बात कही। विधायक ने मोबाइल की जांच करने के बाद पुलिस और अधिकारियों को सूचना दी। उधर, उपकृषि निदेशक का कहना है कि मामले की जांच की जा रही है। जांच के बाद ही स्थिति स्पष्ट हो सकेगी।

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed