फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Kanpur News ›   Mission Shakti 5.0 campaign launched

Kanpur News: मिशन शक्ति 5.0 अभियान का हुआ शुभारंभ

Sun, 21 Sep 2025 01:45 AM IST
कानपुर ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, कानपुर
संवाद न्यूज एजेंसी, कानपुर Updated Sun, 21 Sep 2025 01:45 AM IST
विज्ञापन
Mission Shakti 5.0 campaign launched
कानपुर देहात। मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ ने शनिवार को लखनऊ के लोक भवन सभागार से नारी सुरक्षा, सम्मान व स्वावलंबन को समर्पित मिशन शक्ति-5.0 शुभारंभ किया।
विज्ञापन

माती स्थित एनआईसी सभागार में राज्यमंत्री प्रतिभा शुक्ला, अजीत सिंह पाल, जिलाधिकारी कपिल सिंह, एसपी श्रद्धा नरेंद्र पांडेय, सीडीओ लक्ष्मी एन सहित अधिकारियों ने लाइव प्रसारण देखा। प्रसारण के दौरान मुख्यमंत्री ने महिलाओं एवं बालिकाओं की सुरक्षा, सम्मान एवं स्वावलंबन से जुड़े विभिन्न पहलुओं पर विस्तृत दिशा-निर्देश दिए। उन्होंने मिशन शक्ति-5.0 के अंतर्गत महिला हेल्प डेस्क की सक्रियता, महिला स्वयं सहायता समूहों के सशक्तिकरण, छात्राओं के लिए जागरूकता अभियान, त्वरित शिकायत निस्तारण व्यवस्था तथा कौशल विकास व रोजगारपरक प्रशिक्षण जैसे बिंदुओं पर बल दिया।
विज्ञापन

उन्होंने अधिकारियों को निर्देशित किया कि मिशन शक्ति की प्रत्येक गतिविधि को जन जागरुकता से जोड़ते हुए जमीनी स्तर पर प्रभावी क्रियान्वयन सुनिश्चित किया जाए। ताकि महिलाओं एवं बालिकाओं को सुरक्षा और सम्मान की गारंटी मिल सके और वे आत्मनिर्भर बन सकें। इस अवसर पर अधिकारियों अभियान को सफलतापूर्वक लागू करने का संकल्प भी लिया।
विज्ञापन
विज्ञापन

इस दौरान एडीएम प्रशासन अमित कुमार, सीएमओ डॉ. एके सिंह, जिला प्रोबेशन अधिकारी रेनू यादव, उपयुक्त उद्योग मोहम्मद सउद, जिला पंचायत राज अधिकारी विकास पटेल, जिला सूचना विज्ञान अधिकारी विकास गुप्ता सहित अन्य अधिकारी व कर्मचारी मौजूद रहे। वहीं जिले के सभी थानों में नवस्थापित मिशन शक्ति केंद्रों का भी शुभारंभ किया गया।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed