फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Kanpur News ›   Mission cooperation in kanpur, kanpur police

मिशन सहयोग का आगाज: आप एहतियात बरतें, पुलिस हर वक्त रहेगी आपके साथ, डाउनलोड करें 112 इंडिया एप 

Thu, 08 Apr 2021 12:26 PM IST
शिखा पांडेय न्यूज डेस्क, अमर उजाला, कानपुर
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, कानपुर Published by: शिखा पांडेय Updated Thu, 08 Apr 2021 12:26 PM IST
सार

- पुलिस कमिश्नर असीम अरुण ने बैंक के अफसरों के साथ की वर्चुअल मीटिंग
- बैंकों की सुरक्षा पर जोर, आपात स्थिति में एक क्लिक से पुलिस को मिलेगी सूचना

विज्ञापन
Mission cooperation in kanpur, kanpur police
यूपी पुलिस - फोटो : सोशल मीडिया

विस्तार

पुलिस कमिश्नर असीम अरुण ने बुधवार को मिशन सहयोग के तहत बैंक के अफसरों के साथ वीडियो कॉन्फ्रेंसिंग की। उन्होंने बैंक अफसरों से कहा कि आप लोग एहतियात बरतें। सजग रहें। पुलिस हर वक्त आपके साथ है। बैंक की सुरक्षा संबंधी जो भी बदलाव करने होंगे वो पुलिस करेगी।
विज्ञापन


बैंक अफसरों ने इस पर सहमति जताई। पुलिस कमिश्नर ने कहा कि बैंक परिसर के भीतर और यूपी 112 समेत अन्य आपातकालीन नंबरों के पोस्टर लगाएं। जिससे लोग जागरूक हों। बताया कि बैंकों के अलार्म सिस्टम को 112 कंट्रोल रूम से कनेक्ट किया गया है। जब भी आपात स्थिति होगी तो अलार्म बटन दबाते ही पुलिस कंट्रोल रूम को भी सूचना मिलेगी। ये भी पता चल जाएगा कि ये सूचना किस बैंक से आ रही है। इससे कम समय में पुलिस मौके पर होगी।
विज्ञापन


डाउनलोड करें 112 इंडिया एप 
सीपी ने बताया कि बैंक कर्मचारी, अफसर और गार्ड सभी अपने-अपने मोबाइल में 112 इंडिया मोबाइल एप डाउनलोड कर लें। मुसीबत के समय एप में एसओएस बटन को प्रेस कर दें। इससे भी पुलिस कंट्रोल रूम को सूचना के साथ लोकेशन मिल जाएगी। इस एप का इस्तेमाल आम लोग भी कर सकते हैं।
विज्ञापन
विज्ञापन


पांच से अधिक नकली नोट मिलने पर होगी एफआईआर 
नकली करेंसी को लेकर पुलिस सख्त है। एडिशनल सीपी कानून व्यवस्था आकाश कुलहरि ने बैंक अफसरों से कहा कि जब भी कभी कैश में एक साथ पांच या इससे अधिक नकली नोट मिलते हैं तो तत्काल पुलिस को सूचना दी जाए। ऐसे मामलों में एफआईआर दर्ज की जाएगी। नकली नोट जैसे मामलों का नोडल एसीपी कोतवाली को बनाया गया है।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed