{"_id":"5fbd5cd138158619302b5729","slug":"missing-youth-found-in-jungle-died-in-hallet-hospital","type":"story","status":"publish","title_hn":"फतेहपुर: लापता युवक जंगल में मिला मरणासन्न, हैलट अस्पताल में हुई मौत, परिजनों ने हत्या का आरोप लगाया","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
फतेहपुर: लापता युवक जंगल में मिला मरणासन्न, हैलट अस्पताल में हुई मौत, परिजनों ने हत्या का आरोप लगाया
Wed, 25 Nov 2020 12:53 AM IST
शिखा पांडेय
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, फतेहपुर
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, फतेहपुर
Published by: शिखा पांडेय
Updated Wed, 25 Nov 2020 12:53 AM IST
विज्ञापन
सांकेतिक तस्वीर
फतेहपुर जिले के किशनपुर थाना क्षेत्र के एकडला छिपाटी के जंगल में तीन दिन से लापता युवक मरणासन्न की स्थिति में मिला। घायल को जिला अस्पताल में भर्ती कराया गया। लेकिन युवक की हालत गंभीर होने से हैलट अस्पताल कानपुर रेफर कर दिया गया।
इधर, इलाज के दौरान युवक की मौत हो गई। किशनपुर थाना क्षेत्र के निवासी स्वर्गीय हेमराज का बेटा अनिल (20) अपने दो साथियों के साथ 21 नवंबर को घर से निकला था। इसके बाद बाद से उसका कोई सुराग नहीं लगा।
परिजन इधर उधर उसकी खोजबीन करते रहे लेकिन कुछ पता नहीं चला। परिजनों ने अपहरण की आशंका जताकर पुलिस से शिकायत करने की बात कही। इसके बाद पुलिस सक्रिय हुई। मंगलवार को अनिल एकडला छिपाटी के जंगल में मरणासन्न की हालत में मिला।
विज्ञापन
परिजनों का आरोप है कि अनिल की बाइक से एक महिला का एक्सीडेंट हो गया था। इसके बाद ही लेन देने के विवाद में अनिल का अपहरण किया गया। इधर, ग्रामीणों की मदद से पुलिस ने घायल युवक को सीएचसी में भर्ती कराया।
सीएचसी से जिला अस्पताल लाया गया था। हालत गंभीर देखकर हैलट कानपुर रेफर किया। शरीर पर चोटों के निशान देखकर परिजनों ने हत्या का आरोप लगाया है। परिजनों का कहना है कि पिटाई के बाद मरा जानकर जंगल में फेंका है। थानाध्यक्ष पंधारी सरोज ने बताया कि मामले की जांच की जा रही है।