फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Farrukhabad News ›   Missing teenager found in Farrukhabad, where schoolgirl went missing

फर्रुखाबाद में किशोरी मिली, तो छात्रा हुई लापता: स्टेशन पर किशोरी को छोड़ गया आरोपी, स्कूल के निकली थी छात्रा

Sun, 18 Sep 2022 05:21 PM IST
हिमांशु अवस्थी न्यूज डेस्क, अमर उजाला, फर्रुखाबाद
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, फर्रुखाबाद Published by: हिमांशु अवस्थी Updated Sun, 18 Sep 2022 05:21 PM IST
सार

कायमगंज थाना क्षेत्र में शुक्रवार को दूसरे समुदाय का युवक एक किशोरी का बहला फुसलाकर ले गया था। पिता ने नामजद युवक के खिलाफ रिपोर्ट लिखाई थी। आरोपी युवक किशोरी को पुलिस के दवाब में स्टेशन पर छोड़ गया। वहीं, एक स्कूल छात्रा लापता हो गई है। पुलिस मामला दर्ज करके तलाश कर रही है।

विज्ञापन
Missing teenager found in Farrukhabad, where schoolgirl went missing
अपहरण - फोटो : अमर उजाला

विस्तार

फर्रुखाबाद जिले में कायमगंज कोतवाली क्षेत्र स्कूल पढ़ाने जाते समय किशोरी को अपने साथ ले गया था। वहीं, आरोपी पुलिस के दवाब में दूसरे दिन रेलवे स्टेशन पर छोड़ गया। पुलिस किशोरी को कोतवाली ले आई। अब उसका मेडिकल कराया जाएगा।

विज्ञापन

नगर के एक मोहल्ला निवासी एक व्यक्ति की 17 वर्षीय पुत्री एक स्कूल में पढ़ाती है। वह  शुक्रवार को स्कूल पढ़ाने के लिए घर से गई थी। रास्ते से उसको मोहल्ला गड़ी निवासी दूसरे समुदाय का युवक गुफरान अपने साथ ले गया। किशोरी घर से 36 हजार रुपये, दो अंगूठी, एक चेन भी ले गई थी।
विज्ञापन

पिता ने गुरफान के खिलाफ रिपोर्ट दर्ज कराई। पुलिस ने आरोपी के परिजनों पर दवाब बनाया। शनिवार शाम को आरोपी किशोरी को रेलवे स्टेशन कायमगंज में छोड़कर चला गया। वह घर पहुंची तो परिजनों ने पुलिस को जानकारी दी। किशोरी को कोतवाली लाकर पुलिस ने पूछताछ की।

विज्ञापन
विज्ञापन

वहीं, कायमगंज थाना क्षेत्र के ही एक गांव निवासी कक्षा 10 की छात्रा शनिवार को गांव भटासा स्थित राजकीय इंटर कालेज में पढ़ने गई थी। छुट्टी होने के बाद जब वह घर नहीं पहुंची तो परिजनों ने खोजबीन शुरू की। स्कूल से पता चला कि वह स्कूल नहीं पहुंची। वह रास्ते से लापता हो गई है।

छात्रा के भाई ने अज्ञात के खिलाफ मुकदमा दर्ज कराया है। पुलिस मामले की जांच कर रही है और छात्रा को  बरामद करने का प्रयास कर रही है। थाना प्रभारी ने कहा कि गायब छात्रा के परिजनों की ओर से आवेदन मिला है। उसके आधार पर कार्रवाई की जा रही है। फिलहाल अभी अपहरण और गायब होने का पता नहीं चल पा रहा है।

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed