{"_id":"6601450d36b036f9260a871a","slug":"missing-teenager-body-found-locked-in-a-suitcase-in-a-car-2024-03-25","type":"feature-story","status":"publish","title_hn":"अपहरण के बाद कत्ल: औरैया में 2 दिन पहले क्रिकेट खेलने निकला था बच्चा, दिल्ली में गाड़ी में सूटकेस में मिली लाश","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
अपहरण के बाद कत्ल: औरैया में 2 दिन पहले क्रिकेट खेलने निकला था बच्चा, दिल्ली में गाड़ी में सूटकेस में मिली लाश
Mon, 25 Mar 2024 03:12 PM IST
शिखा पांडेय
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, औरैया
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, औरैया
Published by: शिखा पांडेय
Updated Mon, 25 Mar 2024 03:12 PM IST
सार
औरैया जिले में किशोर के अपहरण के बाद उसकी हत्या कर दी गई। पुलिस को बच्चे का शव दिल्ली में एक कार में सूटकेस में बंद मिला है।
विज्ञापन
किशोर की हत्या
- फोटो : अमर उजाला
विस्तार
औरैया जिले में एरवाकटरा थाना क्षेत्र से शनिवार की दोपहर घर से क्रिकेट खेलने के लिए निकले किशोर का अपहरण कर अज्ञात लोगों ने उसकी हत्या कर शव को सूटकेस में बंद कर गाड़ी में रख दिया। सर्विलांस की मदद से दिल्ली पहुंची पुलिस ने शव को पश्चिम विहार से गाड़ी से सूटकेस बरामद कर शव को कब्जे में लिया। पुलिस ने शव को पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया है।
एरवाकटरा थाना क्षेत्र के गांव उमरेन से शनिवार दोपहर स्कूल के बाद कस्बा निबासी सराफ शकील का नाबालिग पुत्र शबहान घर से क्रिकेट खेलने के लिए निकाला था। देर रात तक जब वह वापस नहीं लौटा तो परिजनों ने खोजबीन की लेकिन उसका कहीं पता नहीं चला। जिसपर शनिवार की देर रात परिजनों ने एरवाकटरा थाना पहुंचकर उसकी गुमशुदगी दर्ज कराई। रिपोर्ट दर्ज होने के बाद सतर्क हुई पुलिस ने सर्विलांस की मदद से संबंधित ठिकानों पर उसकी तलाशी शुरू की।

Trending Videos
इस बीच एक टीम दिल्ली पहुंची जहां सर्विलांस टीम से मिले तथ्यों के आधार पर पश्चिम विहार पश्चिम थाना क्षेत्र के पीडागढ़ी सांई मंदिर के पास एक कार की तलाशी ली। जिसमें नाबालिक का शव एक सूटकेस में बंद मिला। सूटकेश खोलने पर नाबालिग के हाथ रस्सी व टेप से बंधे मिले। पुलिस ने दिल्ली पुलिस की मदद से शव को कब्जे में लेकर पोस्टमार्टम के लिए भेजा। शव का पोस्टमार्टम कराया जा रहा है।
विज्ञापन
घटना के पीछे मृतक का अपहरण फिरौती के लिए किए जाने की बात बताई जा रही है। जिसमें तीन लोंगो की संलिप्तता सामने आ रही है। हालांकि अभी पुलिस के अनुसार फिरौती की बात को लेकर पुष्टि नहीं की गई है। इकलौते बेटे की मौत से परिजनों में कोहराम मच गया।