फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Kanpur News ›   missing tea shopkeeper murdered in kanpur

धारदार हथियार से गला रेतकर युवक को दी दर्दनाक मौत, सुबह मिली खून से सनी लाश, मच गया हड़कंप

Tue, 06 Aug 2019 09:32 PM IST
प्रभापुंज मिश्रा यूपी डेस्क, अमर उजाला, कानपुर
यूपी डेस्क, अमर उजाला, कानपुर Published by: प्रभापुंज मिश्रा Updated Tue, 06 Aug 2019 09:32 PM IST
विज्ञापन
missing tea shopkeeper murdered in kanpur
घटनास्थल पर पुलिस व फॉरेंसिक टीम जांच करते हुए - फोटो : अमर उजाला
कानपुर के नौबस्ता में रविवार दोपहर से लापता चाय दुकानदार रोहित पांडेय (23) की धारदार हथियार से गला रेतकर हत्या कर दी गई। उसकी गर्दन के दोनों ओर गहरे घाव मिले हैं। गुमशुदगी दर्ज कराने के बाद तलाश कर रहे पिता को मंगलवार दोपहर बेटे का शव गल्ला मंडी परिसर में बने शौचालय में पड़ा मिला। इसके बाद उसने पुलिस को सूचना दी। पुलिस ने फोरेंसिक जांच कराकर साक्ष्य जुटाए। शव को पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया।
विज्ञापन


 

missing tea shopkeeper murdered in kanpur
फाइल फोटो - फोटो : अमर उजाला
मूलरूप से सुल्तानपुर के खजुरी निवासी रोहित की गल्ला मंडी परिसर में चाय की दुकान हैं। वह परिवार समेत द्विवेदी नगर में रहता था। परिवार में पिता जयप्रकाश, मां सुनीता, बहन कोमल और छोटा भाई मोहित हैं। मोहित ने बताया कि रविवार को मंडी की साप्ताहिक बंदी रहती है।

इस कारण सुबह 10 बजे तक ही दुकान खोलते हैं। रविवार को 11 बजे दुकान बंद करने के बाद भाई ने दुकान की चाबी उसे दी और घर जाने को कहा। बोला, वह कुछ देर बाद घर आ जाएगा। शाम होने के बाद भी भाई घर नहीं पहुंचा तो तलाश शुरू की, लेकिन कोई पता नहीं चला।

सोमवार को भी दिनभर तलाश की गई, जिसके बाद मंगलवार सुबह थाने में उसकी गुमशुदगी दर्ज कराई गई। दोपहर में पिता उसको मंडी के अंदर तलाशते हुए दुकान नंबर अ-25 और अ-27 के पीछे बने गंदे पड़े शौचालय की ओर गए तो उनकी नजर भाई की टीशर्ट पर पड़ी। शौचालय के अंदर पहुंचे तो भाई का शव पड़ा हुआ था। 
विज्ञापन
विज्ञापन

missing tea shopkeeper murdered in kanpur
घटनास्थल पर पुलिस व फॉरेंसिक टीम जांच करते हुए। - फोटो : अमर उजाला
हत्या के बाद फेंका गया शव
फोरेंसिक टीम को मौके से खून के निशान नहीं मिले हैं। इससे साफ है कि उसकी हत्या करने के बाद हत्यारों ने शव को यहां लाकर फेंका। 

एक चाय वाले के भाई पर शक
मृतक के छोटे भाई मोहित ने परिसर में ही चाय की दुकान किए शख्स के भाई पर शक जताया है। मोहित ने बताया कि वह गल्ला मंडी के सुरक्षा गार्डों के पीटने से खुन्नस रखता था। वह अक्सर  उसकी दुकान पर आकर उन्हें सबक सिखाने की बात कहता है। यह बात उसके भाई ने गार्डों को बता दी थी, जिस पर उन्होंने उसे फिर पकड़कर पीट दिया था, जिसके बाद से वह भाई से भी दुश्मनी मानने लगा था।

 
विज्ञापन

missing tea shopkeeper murdered in kanpur
बेटे की मौत से बदहवास हुई मां - फोटो : अमर उजाला
बेटे की मौत से बदहवास हुई मां 
लापता बेटे की मौत की सूचना पर मां सुनीता, बहन कोमल और छोटा भाई मोहित भी मंडी पहुंच गए। शौचालय में बेटे का शव देख सुनीता बदहवास सी गई। बहन और छोटे भाई का रो-रोकर बुरा हाल था। वहां मौजूद लोगों ने तीनों को संभाला।  

नौबस्ता इंस्पेक्टर समर बहादुर सिंह ने बताया लापता चाय दुकानदार की हत्या में आश्नाई और दुश्मनी के बिंदु पर जांच शुरू कर दी गई है। कुछ लोगों को शक के आधार पर पूछताछ के लिए बुलाया गया है। खुलासे को हरसंभव कोशिश की जा रही है। 
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed