फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Etawah News ›   Missing girl from home in Etawah murdered after rape, police officers reached the spot

Etawah Crime: दुष्कर्म के बाद सात साल की बच्ची की हत्या, चावल मिल के पीछे अर्द्धनग्न अवस्था में मिला शव

Wed, 25 May 2022 11:07 AM IST
हिमांशु अवस्थी न्यूज डेस्क, अमर उजाला, इटावा
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, इटावा Published by: हिमांशु अवस्थी Updated Wed, 25 May 2022 11:07 AM IST
सार

चौबिया थाना क्षेत्र में मंगलवार शाम से गायब बच्ची का शव गांव के बाहर खेतों में नग्न अवस्था में मिला। पुलिस अधिकारियों ने मौके पर पहुंचकर जांच की। अज्ञात के खिलाफ दुष्कर्म और हत्या की एफआईआर दर्ज की गई है।

विज्ञापन
Missing girl from home in Etawah murdered after rape, police officers reached the spot
सांकेतिक तस्वीर - फोटो : सोशल मीडिया

विस्तार

इटावा जिले में चौबिया थाना क्षेत्र के एक गांव में मंगलवार शाम को घर के बाहर से लापता हुई सात साल की बच्ची की दुष्कर्म के बाद हत्या कर दी गई। बुधवार सुबह उसका खून से लथपथ शव गांव के पास स्थित चावल मिल के पीछे पड़ा मिला। वरिष्ठ पुलिस अधिकारियों की मौजूदगी में डॉग स्क्वॉड और फोरेंसिक टीम ने साक्ष्य जुटाए। देर शाम दो लोगों को पुलिस ने गिरफ्तार कर लिया।

विज्ञापन


पीड़ित माता पिता ने बताया कि कक्षा एक में पढ़ने वाली उनकी बेटी शाम करीब सात बजे पड़ोसी के घर सब्जी देने गई थी। वहां से लौटकर घर के बाहर दूसरे बच्चों के साथ खेलने लगी। रात करीब नौ बजे वह अचानक गायब हो गई। परिजनों ने आसपास के गांव तक उसकी तलाश की, लेकिन पता नहीं चला। बुधवार सुबह छह बजे परिजनों ने चौबिया थाने में गुमशुदगी दर्ज कराई।

विज्ञापन

थाने से लौटे परिजनों को ग्रामीणों ने गांव के पास चावल मिल के पीछे बच्ची का अर्द्धनग्न शव पड़ा होने की सूचना दी। परिजन के साथ पुलिस भी मौके पर पहुंची। एसएसपी जयप्रकाश सिंह, एसपी ग्रामीण सत्यपाल सिंह ने मौके का मुआयना किया। दुष्कर्म के बाद हत्या की पुष्टि होते ही एसएसपी ने तीन थानों की पुलिस को आरोपी की धरपकड़ के लिए लगा दिया। देर शाम दो लोगों को गिरफ्तार कर लिया गया है। अभी इनके नामों का खुलासा नहीं किया गया है। परिजनों का कहना है कि उनकी कभी किसी से रंजिश नहीं रही।

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed