फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Kanpur News ›   Missing farmers body found in hardoi

हरदोई: लापता किसान का पराली के ढेर में दबा मिला शव, सिर व गले में चोट के निशान

Sat, 26 Feb 2022 09:17 PM IST
शिखा पांडेय न्यूज डेस्क, अमर उजाला, हरदोई
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, हरदोई Published by: शिखा पांडेय Updated Sat, 26 Feb 2022 09:17 PM IST
सार

यूपी के हरदोई जिले में किसान की हत्या का सनसनीखेज मामला सामने आया है। पुलिस मामले की छानबीन में जुटी है।

विज्ञापन
Missing farmers body found in hardoi
मृतक की फाइल फोटो - फोटो : अमर उजाला

विस्तार

हरदोई जिले के बावन में लोनार कोतवाली क्षेत्र के ग्राम बैजना में 23 फरवरी से लापता किसान का शव चौथे दिन गांव के दक्षिण दिशा में खेत में लगे पराली के ढेर में दबा मिला। मृतक के सिर में चोट व गले में रगड़ के निशान थे। परिजनों ने एक व्यक्ति पर हत्या कर शव ढेर में दबाने का आरोप लगाया है।
विज्ञापन


बेटे ने एक नामजद समेत तीन अज्ञात के खिलाफ रिपोर्ट दर्ज कराई है। सूचना पर पहुंची पुलिस ने शव को कब्जे में लेकर पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया। लोनार कोतवाली क्षेत्र के ग्राम बैजना निवासी रामप्रकाश यादव (50) खेतीबाड़ी करते थे। 23 फरवरी को मतदान के लिए जाने की बात कहकर निकले थे।
विज्ञापन


देर रात तक घर न आने पर परिजनों ने तलाश की, लेकिन सुराग नहीं मिला था। परिजन लगातार खोजबीन कर रहे थे। इसी दौरान शनिवार की दोपहर गांव के दक्षिण खेतों तरफ गए ग्रामीणों को ऋषीपाल के खेत में लगे पराली के ढेर से बदबू आनी महसूस हुई।
विज्ञापन
विज्ञापन

जिस पर ग्रामीणों ने पराली हटाकर देखा तो रामप्रकाश का शव दबा मिला। ग्रामीणों ने घटना की सूचना परिजनों व पुलिस को दी। मृतक के बेटे राजेश के मुताबिक, पिता के सिर पर चोट व गले में रगड़ का निशान थे। बेटे ने गांव के एक व्यक्ति पर हत्या कर शव पराली के ढेर में दबाने का आरोप लगाया है।

मृतक के परिवार में चार बेटे हैं। सूचना पर पहुंची पुलिस ने शव को कब्जे में लेकर पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया। कोतवाल इंद्रेश यादव ने बताया कि तहरीर के आधार पर हत्या का मामला दर्ज किया जा रहा है। पोस्टमार्टम रिपोर्ट आने के बाद जांच कर आगे की कार्रवाई की जाएगी।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed