फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Kanpur News ›   Missing employee's body found in a drain of power plant premises

कानपुर: पावर प्लांट परिसर के नाले में पड़ा मिला लापता कर्मचारी का शव, पुलिस बोली खुद ढूंढो जाकर

Fri, 24 Jan 2020 10:40 AM IST
प्रभापुंज मिश्रा न्यूज डेस्क, अमर उजाला, कानपुर
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, कानपुर Published by: प्रभापुंज मिश्रा Updated Fri, 24 Jan 2020 10:40 AM IST
विज्ञापन
Missing employee's body found in a drain of power plant premises
यूपी पुलिस - फोटो : अमर उजाला
उत्तर प्रदेश के कानपुर स्थित पनकी पावर प्लांट परिसर के नाले में गुरुवार लापता दक्षिणांचल विद्युत वितरण खंड के कर्मचारी का शव पड़ा मिला। पुलिस ने शव को पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया है। मृतक के परिजनों ने पुलिस पर लापरवाही का आरोप लगाया है।
विज्ञापन


पुलिस ने शुरू में मामला टरका दिया था। रायपुरवा के आचार्य नगर निवासी संजय त्रिपाठी(45) दक्षिणांचल विद्युत वितरण खंड में चतुर्थ श्रेणी कर्मचारी थे। उनकी पत्नी अलका त्रिपाठी ने बताया कि 21 जनवरी को वह काम पर गये थे। दोपहर बारह बजे फोन पर उनसे बात भी हुई थी।
विज्ञापन


वह ढाई बजे बैंक में चेक लगाकर वापस दफ्तर लौटे लेकिन उसके कुछ ही देर बाद वह गायब हो गए। उनके दोनों मोबाइल भी बंद हो गए थे। पुलिस ने बुधवार शाम को गुमशुदगी दर्ज कर जांच शुरू की। तभी गुरुवार दोपहर को पावर प्लांट परिसर केभीतर नाले में संजय का शव पड़ा मिला। पनकी एसओ विनोद कुमार सिंह ने बताया कि फोरेंसिक जांच के मुताबिक डूबने से संजय की मौत हुई है। बाकी पोस्टमार्टम में मौत की वजह स्पष्ट होगी। संजय की दो बेटियां मानसी व गुनगुन हैं।
विज्ञापन
विज्ञापन


पुलिस परिजनों से बोली खुद जाकर खोज लो
संजय के परिजन 21 जनवरी की शाम को ही पनकी थाने पहुंचे थे। उनका कहना है कि जब उन्होंने पुलिस को घटना बताई तो कार्रवाई के बजाए पुलिसकर्मियों ने कहा कि वह खुद जाकर संजय को खोज लें। इसलिए परिजनों का आरोप है कि पुलिस ने लापरवाही बरती। अगर तुरंत कार्रवाई करती तो शायद कुछ हो सकता था। पुलिस प्लांट परिसर में लगे सीसीटीवी कैमरों के फुटेज खंगाल रही है। 
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed