फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Kanpur News ›   Missing child, dead body found buried in the ground in shivli kanpur dehat

लापता बालक की हत्या, आक्रोशित परिजनों ने घटना के खुलासे की मांग को लेकर जाम की रोड

Thu, 26 Dec 2019 03:17 PM IST
शिखा पांडेय न्यूज डेस्क, अमर उजाला, कानपुर देहात
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, कानपुर देहात Published by: शिखा पांडेय Updated Thu, 26 Dec 2019 03:17 PM IST
विज्ञापन
Missing child, dead body found buried in the ground in shivli kanpur dehat
आक्रोशित परिजनों ने घटना के खुलासे की मांग को लेकर जाम की रोड - फोटो : अमर उजाला
कानपुर देहात में शिवली के इंदिरा नगर गांव में बालक आनंद की हत्या के मामले में पोस्टमार्टम के बाद शव गांव पहुंचने पर परिजनों ने गुरुवार की सुबह मैथा बैरीसवाई रोड पर जाम लगा दिया। जाम करीब 2 घंटे लगा रहा।
विज्ञापन


एसडीएम राम शिरोमणि व सीओ राम शरण सिंह के समझाने पर परिजनों ने 5 दिन में घटना के खुलासे के आश्वासन पर जाम खोल दिया। बाद में स्थानीय विधायक प्रतिभा शुक्ला पूर्व सांसद अनिल शुक्ल पीड़ित के घर पहुंच कर उन्हें ढांढस बंधाया।
विज्ञापन


लापता बच्चे की हत्या में तीन हिरासत में
एक माह पूर्व इंदिरानगर गांव से गायब हुए बच्चे की हत्या में पुलिस ने तीन संदिग्धों को हिरासत में लेकर पूछताछ शुरू की है। शव काफी पुराना होने की वजह से मौत का कारण स्पष्ट नहीं हो सका है। इस पर डीएनए और लेफ्ट सीमर (बांए जांघ की हड्डी) जांच के लिए लखनऊ लैब भेजी गई है।
विज्ञापन
विज्ञापन


इंदिरानगर के हरिहर नाथ यादव का छह वर्षीय बेटा आनंद उर्फ सचिन 21 नवंबर को पिता के साथ गांव में राममूर्ति कुशवाहा के यहां तिलक समारोह में शामिल होने गया था। खाना खाने के बाद वह अकेले घर जाने की बात कह कर निकला था, लेकिन घर नहीं पहुंचा था।

पुलिस गुमशुदगी दर्ज कर उसकी तलाश कर रही थी। मंगलवार को उसका शव गांव से दो किमी दूर ऊसर में एक गड्ढे में दफन मिला था। इससे हड़कंप मच गया। पुलिस ने शव पोस्टमार्टम के लिए भेजा था। बुधवार को शव का पोस्टमार्टम किया गया।

शव काफी पुराना होने की वजह से कुछ स्पष्ट नहीं हो सका। इस पर डीएनए और लेफ्ट सीमर जांच के लिए विधि विज्ञान प्रयोगशाला लखनऊ भेजकर एक्सपर्ट की राय मांगी गई है। उधर, घटना से गांव में मातम छाया रहा।


बच्चे की मां चंदावती और अन्य परिजन बिलखते रहे। तीन संदिग्धों से पूछताछ के लिए सीओ राम शरण सिंह कोतवाली पहुंचे। इंस्पेक्टर भूपेंद्र सिंह राठी ने बताया कि जल्द ही घटना का खुलासा किया जाएगा।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed