{"_id":"6a3be265fbab0efbf2068224","slug":"misdeeds-with-woman-under-the-pretext-of-marriage-threatened-to-make-a-video-viral-2026-06-24","type":"feature-story","status":"publish","title_hn":"धोखेबाज निकला विक्रांत: शादी का झांसा देकर महिला से किया दुष्कर्म, एक साल तक पत्नी की तरह रखा फिर मुकर गया","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
धोखेबाज निकला विक्रांत: शादी का झांसा देकर महिला से किया दुष्कर्म, एक साल तक पत्नी की तरह रखा फिर मुकर गया
Thu, 25 Jun 2026 05:42 PM IST
Shikha Pandey
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, फतेहपुर
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, फतेहपुर
Published by: Shikha Pandey
Updated Thu, 25 Jun 2026 05:42 PM IST
सार
Fatehpur News: शादी का झांसा देकर महिला से दुष्कर्म किया। अब वीडियो वायरल करने की धमकी दे रहा है। महिला ने रिपोर्ट दर्ज करवाई है।
विज्ञापन
सांकेतिक तस्वीर
- फोटो : अमर उजाला
विस्तार
ललौली थाना क्षेत्र के एक गांव की महिला को शादी का झांसा देकर युवक ने दुष्कर्म किया। पुलिस से शिकायत पर वीडियो वायरल की धमकी दी। पुलिस ने मंगलवार को प्राथमिकी दर्ज की है। महिला ने बताया कि उसकी शादी कानपुर नगर के नौबस्ता थाना क्षेत्र के एक मोहल्ले में हुई है। पति के शराब का लती होने से वह मायके में रहने लगी। इसी बीच उसकी मुलाकात कोंडार निवासी विक्रांत सिंह से हुई। विक्रांत ने उसका मोबाइल नंबर ले लिया और दुकान पर बुलाया।
विज्ञापन
आरोप है कि यहां नशीला पदार्थ पिलाकर उसकी अश्लील तस्वीर खींची और वीडियो बनाए। होश आने पर जानकारी हुई। वह शिकायत करने थाने जाने लगी तभी विक्रांत ने शादी का भरोसा दिया। उसे कुछ दिन के लिए हरियाणा प्रांत के चंदावली ले गया।
विज्ञापन
यहां करीब एक साल तक पत्नी की तरह अपने साथ रखा लेकिन शादी नहीं की। उसके वेतन से भी रुपये लेता रहा। जेवर भी ले लिए। शादी का दबाव बनाने पर विक्रांत उसे 28 अगस्त 2025 को हरियाणा से रेलवे स्टेशन लेकर पहुंचा।
रेलवे स्टेशन से बाइक से गांव ले जाने लगा। रास्ते में दुकान पर बाइक रोकी। यहां दुष्कर्म किया और 18 हजार रुपये लूट लिए। प्रभारी निरीक्षक प्रमोद राव ने बताया कि प्राथमिकी दर्ज कर आरोपी की तलाश की जा रही है।