फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Kanpur News ›   misdeeds of dumb girl in chitrakoot

नाबालिग ने मूकबधिर युवती से किया दुष्कर्म, पुलिस गिरफ्त में आरोपी

Thu, 19 Sep 2019 02:39 PM IST
शिखा पांडेय यूपी डेस्क, अमर उजाला, चित्रकूट
यूपी डेस्क, अमर उजाला, चित्रकूट Published by: शिखा पांडेय Updated Thu, 19 Sep 2019 02:39 PM IST
विज्ञापन
misdeeds of dumb girl in chitrakoot
प्रतीकात्मक तस्वीर - फोटो : गूगल
चित्रकूट के रैपुरा थाना क्षेत्र के एक गांव के ही किशोर ने मूकबधिर युवती से दुष्कर्म किया। मामले की जानकारी होते ही युवती पक्ष के लोगोें ने आरोपी के घर उलाहना दिया तो उन्हें धमकी देकर भगा दिया गया। इसके बाद आरोपी के खिलाफ थाने में रिपोर्ट दर्ज कराई गई। पुलिस ने आरोपी को दबोच लिया है। पुलिस के अनुसार आरोपी वयस्क नहीं है।
विज्ञापन


जानकारी के अनुसार सोमवार को गांव की मूकबधिर युवती घर से कुछ दूर स्थित एक खंडहर में बंधी अपने घर की गाय भैंस को चारा खिलाने गई थी। जहां गांव का एक किशोर पहले से ही वहां मौजूद था और उसने युवती को दबोच लिया। इसके बाद उसके साथ दुष्कर्म किया। मूकबधिर होने के कारण युवती चिल्ला नहीं सकी।
विज्ञापन


इसके बाद घर आकर उसने ईशारे से परिजनों को घटना की जानकारी दी। जिस पर परिजन आरोपी के घर पहुंचे और आरोपी की हरकत का उलाहना दिया। परिजनों ने बताया कि आरोपी के परिजनों ने उल्टे उन्हें ही फर्जी मामले में फंसाने की धमकी देकर डांट डपट कर भगा दिया।
विज्ञापन
विज्ञापन


दूसरे दिन मंगलवार को पीड़ित परिजन थाने पहुंचे। थानाध्यक्ष राजेश कुमार ने बताया पीड़िता मूकबधिर है लेकिन पढ़ी लिखी है। उसने इशारे से और लिखकर पूरी घटना बताई जिस पर आरोपी के खिलाफ दुष्कर्म की रिपोर्ट दर्ज कर ली गई है। बुधवार को आरोपी को दबोच लिया गया है। आरोपी फिलहाल नाबालिग है। पीड़िता का मेडिकल परीक्षण कराया गया है।
 
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed