{"_id":"621772cd03eeb53211728fd7","slug":"misdeed-with-woman-in-mahoba-up","type":"story","status":"publish","title_hn":"महोबा: शादी समारोह में काम करने के बहाने घर बुलाकर महिला से दुष्कर्म, मुकदमा दर्ज","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
महोबा: शादी समारोह में काम करने के बहाने घर बुलाकर महिला से दुष्कर्म, मुकदमा दर्ज
Thu, 24 Feb 2022 05:29 PM IST
शिखा पांडेय
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, महोबा
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, महोबा
Published by: शिखा पांडेय
Updated Thu, 24 Feb 2022 05:29 PM IST
सार
पीड़िता का आरोप है कि आरोपी ने उसका वीडियो बनाया और धमकी दी कि यदि किसी से शिकायत की तो वह वीडियो वायरल कर देगा। डरी-सहमी पीड़िता ने घर पहुंच पति को पूरी घटना बताई।
विज्ञापन
सांकेतिक तस्वीर
- फोटो : अमर उजाला
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
विस्तार
महोबा जिले में शहर के एक मोहल्ले में शादी समारोह में पूड़ी बेलने के बहाने महिला को बुलाकर दुष्कर्म किए जाने का मामला सामने आया है। महिला का आरोप है कि युवक ने कमरे में बंधक बना दुष्कर्म किया और अश्लील वीडियो बनाकर धमकी दी। पीड़िता की तहरीर पर पुलिस ने आरोपी के खिलाफ दुष्कर्म समेत विभिन्न धाराओं में रिपोर्ट दर्ज की है। आरोपी को गिरफ्तार कर पूछताछ की जा रही है।
एक मोहल्ला निवासी महिला ने शहर कोतवाली में तहरीर देकर बताया कि 21 फरवरी को वह घर पर थी। तभी पड़ोस का ही युवक अपने घर में शादी समारोह के कार्यक्रम में पूड़ी बेलने के काम के बहाने घर ले गया। जहां उसने मुंह में कपड़ा लगाकर उसके साथ दुष्कर्म किया।
पीड़िता का आरोप है कि आरोपी ने उसका वीडियो बनाया और धमकी दी कि यदि किसी से शिकायत की तो वह वीडियो वायरल कर देगा। डरी-सहमी पीड़िता ने घर पहुंच पति को पूरी घटना बताई। पीड़िता की तहरीर पर पुलिस ने आरोपी विनय वर्मा के खिलाफ दुष्कर्म समेत विभिन्न धाराओं में रिपोर्ट दर्ज की है।
विज्ञापन
अपर पुलिस अधीक्षक आरके गौतम का कहना है कि पीड़िता की तहरीर पर मामला दर्ज किया गया है। आरोपी को पुलिस हिरासत में लिया गया है। जिससे पूछताछ की जा रही है। पीड़िता का चिकित्सीय परीक्षण कराकर अग्रिम कार्रवाई की जाएगी।