महिला का आरोप- पति के हाथ-पैर बांधकर चार लोगों ने किया सामूहिक दुष्कर्म
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
सौरिख थाना क्षेत्र के एक गांव निवासी महिला ने रिपोर्ट दर्ज कराई है कि पति मजदूरी करता है। आठ अप्रैल की रात करीब एक बजे वह पति के साथ घर पर थी। तभी मोहल्ला आंबेडकनगर निवासी एक युवक तीन अन्य अज्ञात साथियों के साथ बाइक से उसके घर आया। दरवाजा खोला तो यह लोग गाली देने लगे। विरोध करने पर पति के हाथ-पैर अंगौछे से बांधकर पिटाई की। इसके बाद सभी ने दुष्कर्म किया।
यह लोग उसके और पति की कनपटी पर तमंचा लगाए रहे, इससे कि वह लोग शोर न मचा सकें। इन लोगों के चले जाने के बाद पति ने शोर मचाया, तब आस-पड़ोस के लोग आ गए। वह किसी तरह थाने पहुंची। वहां सुनवाई नहीं हुई। इसके बाद एसपी को पत्र सौंपा। वहां भी कोई कार्रवाई नहीं हुई। मजबूर होकर कोर्ट की शरण लेनी पड़ी। कोतवाली प्रभारी ने बताया कि मामले की जांच कर कार्रवाई की जाएगी।