फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Kanpur News ›   misdeed with woman in hardoi

दवाई लेने गई थी महिला रास्ते में पड़ोसी ने कार से छोड़ने की कही बात, सुबह सड़क पर मिली बेहोश

Tue, 22 Jan 2019 09:32 PM IST
gaurav gaurav यूपी डेस्क, अमर उजाला, कानपुर
यूपी डेस्क, अमर उजाला, कानपुर Published by: gaurav gaurav Updated Tue, 22 Jan 2019 09:32 PM IST
विज्ञापन
misdeed with woman in hardoi
डेमो पिक
घर से दवाई लेने के लिए निकली महिला दूसरे दिन हाईवे पर पुलिस को बेहोशी की हालत में मिली। पुलिस ने महिला को जिला अस्पताल में भर्ती कराया। जब महिला को होश आया तो उसने पुलिस वालों को आपबीती सुनाई। जिससे सुनने के बाद पुलिस वालों के भी होश फाख्ता हो गए। 
विज्ञापन


हरदोई देहात कोतवाली क्षेत्र में शाहजहांपुर मार्ग पर सोमवार देर शाम महिला सड़क किनारे बेहोश पड़ी मिली। मंगलवार को होश में आने पर महिला ने कार सवार युवकों पर दुष्कर्म के बाद नगदी लूटने का आरोप लगाया है। महिला पुलिस ने पीड़िता के बयान दर्ज किए हैं। मझिला थाना क्षेत्र के गांव निवासी 40 वर्षीय महिला सोमवार को दवा लेने शहर आई थी। देर शाम दवा लेने के बाद वह शाहाबाद कस्बा स्थित मायके जाने के लिए पिहानी चुंगी पर वाहन का इंतजार कर रही थी।
विज्ञापन


उसी दौरान एक कार आकर रुकी। जिसमें उसके पड़ोस गांव का एक युवक था। युवक के कहने पर वह कार में बैठ गई। कार में चालक समेत तीन लोग बैठे थे। महिला का आरोप है कि पहचान के युवक ने शहर के बाहर कार रुकवा ली। इसके बाद तीनों ने उसके साथ दुष्कर्म किया। विरोध पर मारपीट की और पांच हजार की नगदी छीन ली। रास्ते में देहात कोतवाली क्षेत्र के कुर्रिया गांव से पहले उसे सड़क किनारे बेहोशी की हालत में फेंक कर फरार हो गए थे। कोतवाल महेश पांडेय ने बताया कि घटना संदिग्ध लग रही है। महिला के परिजनों ने अभी तक तहरीर नहीं दी है। मामले की जांच के बाद कार्रवाई की जाएगी।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed