फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Kanpur News ›   misdeed with two girls in hotel in kanpur

होटल में दो सहेलियों से दुष्कर्म, बहन ने फोन पर कहा- तुम होटल पहुंचो हम भी आ रहे हैं

Fri, 03 May 2019 02:59 PM IST
प्रशांत कुमार क्राइम डेस्क, अमर उजाला, कानपुर
क्राइम डेस्क, अमर उजाला, कानपुर Published by: प्रशांत कुमार Updated Fri, 03 May 2019 02:59 PM IST
विज्ञापन
misdeed with two girls in hotel in kanpur
प्रतीकात्मक फोटो
कानपुर में घंटाघर चौराहे के पास स्थित एक होटल के कमरे में नौवीं कक्षा की दो छात्राओं को बंधक बनाकर दुष्कर्म करने का मामला सामने आया है। दोनों छात्राएं सहेली हैं। आरोप है कि एक छात्रा की चचेरी बहन के देवर ने दोस्त के साथ दोनों सहेलियों से दुष्कर्म किया। मुंह खोलने पर दोनों सहेलियों व उनके माता-पिता की हत्या करने की धमकी देकर होटल से भगा दिया।
विज्ञापन


15 दिन तक पुलिस मामले को दबाए रही। गुरुवार को एडीजी प्रेम प्रकाश के आदेश पर हरबंश मोहाल पुलिस ने दुष्कर्म, धमकी, षडयंत्र व पाक्सो एक्ट के तहत रिपोर्ट दर्ज की। रायपुरवा इलाके में रहने वाले प्राइवेट कर्मी की 15 वर्षीय बेटी सिविल लाइंस स्थित एक स्कूल में पढ़ती है। प्राइवेट कर्मी ने बताया कि उसकी भतीजी की शादी फर्रुखाबाद में हुई है। 16 अप्रैल को बेटी स्कूल गई थी।
विज्ञापन

बहन ने उससे कहा कि तुम होटल पहुंचो, हम भी आ रहे हैं

उसी दिन दोपहर में भतीजी के देवर अंकित ने बेटी को फोन कर कहा कि तुम्हारी बहन व बहनोई आए हैं। घंटाघर चौराहे के पास स्थित एक होटल में रुके हैं। बेटी सहेली के साथ वहां पहुंची तो अंकित ने चचेरी बहन से मोबाइल पर उसकी बात कराई।

बहन ने उससे कहा कि तुम होटल पहुंचो, हम भी आ रहे हैं। इसके बाद अंकित व उसका दोस्त विकास दोनों को होटल में ले गए। आरोप है कि होटल के कमरे में आरोपियों ने दोनों को बंधक बनाकर दुष्कर्म किया। इसके बाद आरोपी दोनों को स्टेशन परिसर में ले गए। वहां दोनों को जान से मारने की धमकी देकर भगा दिया।

घर पहुंचकर बेटी ने मां को घटना की जानकारी दी

प्राइवेट कर्मी के मुताबिक घर पहुंचकर बेटी ने मां को घटना की जानकारी दी। इसके बाद वह बेटी व उसकी सहेली को थाने लेकर पहुंचे, लेकिन हरबंश मोहाल पुलिस ने कोई कारवाई नहीं की। तब उन्होंने एडीजी से मदद मांगी।

थाना प्रभारी ने बताया कि फर्रुखाबाद के पंचालघाट निवासी अंकित, विकास, पीड़ित छात्रा की चचेरी बहन व बहनोई के खिलाफ रिपोर्ट दर्ज की गई है। पीड़ित सहेलियों का मेडिकल कराया गया है। शुक्रवार को पीड़ित सहेलियों को मौके पर ले जाकर जांच की जाएगी।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed