फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Kanpur News ›   Misdeed with schoolgirl in hardoi

मां के साथ सो रही बेटी को उठा ले गए चार लड़के, खेत में ले जाकर किया दुष्कर्म

Fri, 29 Mar 2019 10:48 PM IST
प्रशांत कुमार क्राइम डेस्क, अमर उजाला, कानपुर
क्राइम डेस्क, अमर उजाला, कानपुर Published by: प्रशांत कुमार Updated Fri, 29 Mar 2019 10:48 PM IST
विज्ञापन
Misdeed with schoolgirl in hardoi
डेमो पिक
यूपी के हरदोई जिले में बघौली थाना क्षेत्र के एक गांव में गुरुवार रात मां के साथ सो रही छात्रा को घर में घुसे चार नकाबपोश बदमाश उठा ले गए। गांव के बाहर स्थित खेत में ले जाकर छात्रा के साथ सामूहिक दुष्कर्म किया। उसे बेहोशी की हालत में छोड़कर भाग गए। शुक्रवार सुबह पीड़िता की मां ने चार अज्ञात लोगों के विरुद्ध दुष्कर्म की रिपोर्ट दर्ज कराई है।
विज्ञापन


बघौली थाना क्षेत्र के एक गांव में रहने वाली 15 वर्षीय किशोरी के पिता का निधन हो चुका है। वह मां और तीन भाई-बहनों के साथ वह गांव में रहती है। गांव स्थित जूनियर हाईस्कूल में कक्षा सात की छात्रा है। गुरुवार रात किशोरी घर में मां के पास सो रही थी। रात में चार नकाबपोश युवक दीवार फांदकर घर में घुस गए और किशोरी को उठा ले गए। किशोरी को खेत में ले गए और उसके साथ दुष्कर्म किया।
विज्ञापन


आधी रात मां की नींद खुली तो पुत्री को पास न देखकर उसने ग्रामीणों के साथ तलाश की। शुक्रवार सुबह छह बजे किशोरी रोते हुए घर पहुंची और पूरी घटना से अवगत कराया। मां ने ग्रामीणों के साथ जाकर बघौली पुलिस को सूचना दी। थानाध्यक्ष फूलचंद्र सरोज पुलिस बल के साथ मौके पर पहुंचे। थानाध्यक्ष ने बताया कि गांव निवासी एक व्यक्ति के खेत में किशोरी के साथ दुष्कर्म हुआ है। किशोरी का मेडिकल कराया गया है।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed