{"_id":"5d6139f28ebc3e93aa19073a","slug":"misdeed-with-girl-by-rpf-daroga-name-of-marriage","type":"feature-story","status":"publish","title_hn":"आरपीएफ दरोगा शादी का झांसा देकर कई महीनों तक करता रहा दुष्कर्म, अब छह के खिलाफ दर्ज हुई रिपोर्ट","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
आरपीएफ दरोगा शादी का झांसा देकर कई महीनों तक करता रहा दुष्कर्म, अब छह के खिलाफ दर्ज हुई रिपोर्ट
Sat, 24 Aug 2019 06:52 PM IST
शिखा पांडेय
यूपी डेस्क, अमर उजाला, कानपुर
यूपी डेस्क, अमर उजाला, कानपुर
Published by: शिखा पांडेय
Updated Sat, 24 Aug 2019 06:52 PM IST
विज्ञापन
सांकेतिक तस्वीर
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
कानपुर देहात के मंगलपुर थाने में आरपीएफ दरोगा समेत छह पर शादी का झांसा देकर युवती से दुष्कर्म व अन्य धाराओं में रिपोर्ट दर्ज हुई है। पुलिस ने मामले की जांच शुरू कर दी है। मंगलपुर के एक गांव में रहने वाली युवती ने एसपी को बताया कि उसकी शादी रूरा के सरगांव बुजुर्ग निवासी आरपीएफ (रेलवे सुरक्षा बल) में दरोगा अश्वनी कुमार से तय हुई थी।
उसके पिता ने 11 हजार रुपये व मिठाई भी अश्वनी व उसके परिजनों को दी थी। पिछले साल 5 नवंबर को अश्वनी ने उसे कानपुर सेंट्रल बुलाया था। वहां उसे जोड़ी पायल भी दी थी। आरोप है कि 20 नवंबर को युवती उन्नाव एक रिश्तेदार के गई, तो अश्वनी वहां पहुंच गया। फिर उसे बहाने से एक कमरे में ले गया। वहां शादी का झांसा देकर उसके साथ शारारिक संबंध बनाए।

थाने के चक्कर काट रही थी पीड़िता, एसपी के आदेश पर मंगलपुर थाने में दर्ज हुआ मामला
इसके बाद अश्वनी व उसके घरवालों ने दहेज की रकम मांग बढ़ा दी। फिर अश्वनी ने खुद की बहन की शादी पहले करने की बात कहकर उससे शादी करने से इनकार कर दिया। अश्वनी के पिता राम बिहारी और मां उमा ने भी उसकी हां में हां कर दी। युवती के मुताबिक उसने मंगलपुर थाने में घटना की रिपोर्ट दर्ज कराने के लिए तहरीर दी, लेकिन पुलिस ने कोई कार्रवाई नहीं की।
तब वह शुक्रवार को एसपी से मिली थी। मंगलपुर थाना प्रभारी शिव कुमार राठौर ने बताया कि एसपी के आदेश पर युवती की तरफ से आरपीएफ के दरोगा अश्वनी कुमार और उसके परिवार के पांच अन्य लोगों के खिलाफ एफआईआर दर्ज की गई है। मामले की जांच कर आरोपियों के खिलाफ कार्रवाई की जाएगी।