Exclusive News एक्सक्लूसिव खबरें
Free E-Paper फ्री में ई-पेपर पढ़ें
ऐप डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Hardoi News ›   misdeed with a woman in Hardoi

रिश्ते शर्मसार: हरदोई में घर में नहा रही महिला से जेठ ने किया दुष्कर्म, पति ने जमकर धुना

Sat, 11 Mar 2023 04:04 PM IST
शिखा पांडेय न्यूज डेस्क, अमर उजाला, हरदोई
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, हरदोई Published by: शिखा पांडेय Updated Sat, 11 Mar 2023 04:04 PM IST
सार

यूपी के हरदोई जिले में महिला से दुष्कर्म का मामला सामने आया है। महिला की चीख सुनकर मौके पर पहुंचे पति ने आरोपी जेठ को जमकर पीटा।

विज्ञापन
misdeed with a woman in Hardoi
सांकेतिक तस्वीर - फोटो : सोशल मीडिया

विस्तार

हरदोई जिले में घर के स्नानघर में नहा रही महिला के साथ जेठ ने दुष्कर्म किया। महिला होली पर देहरादून से अपने पति के साथ घर आई थी। महिला की चीख सुनकर उसका पति दौड़कर आया तो वह बड़े भाई की हरकत देख दंग रह गया। उसने भाई की जमकर पिटाई कर दी।

विज्ञापन


मामला थाना लोनार के एक गांव का है। युवक ने बताया कि वह देहरादून में मजदूरी करता है। होली के त्योहार पर वह अपनी पत्नी और डेढ़ साल की बच्ची के साथ अपने घर आया था। युवक ने बताया उसके 6 भाई हैं। सभी का बंटवारा हो चुका है। घर के सामने ही चौथे नंबर का भाई रहता है। युवक ने बताया कि होली वाले दिन वह बच्ची लेकर घर के बाहर चला गया और पत्नी नहाने लगी। घर के स्नानघर में कोई दरवाजा या आड़ नहीं है।

विज्ञापन
Trending Videos

इस बीच जेठ उसके घर में घुस आया और जब महिला ने डांटा तो उसने मुंह दबाकर दुष्कर्म किया। पीड़ित महिला की अचानक आवाज सुनकर उसका पति दौड़ा कर आया और आरोपी की जमकर पिटाई कर दी। पीड़िता ने आरोप लगाया कि घटना की शिकायत को लेकर वो चौकी और थाने पर जा चुकी है, लेकिन पुलिस ने आरोपी के खिलाफ कोई कार्रवाई नहीं की।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

Followed