फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Etawah News ›   Misdeed with  a teenager and forcefully marriage, uncle accused of supporting the accused, father complained t

किशोरी से दुष्कर्म, जबरिया की शादी: चाचा पर आरोपी का साथ देने का आरोप, पिता ने एसपी से की शिकायत

Wed, 20 Jul 2022 11:16 PM IST
हिमांशु अवस्थी न्यूज डेस्क, अमर उजाला, इटावा
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, इटावा Published by: हिमांशु अवस्थी Updated Wed, 20 Jul 2022 11:16 PM IST
सार

बढ़पुरा थाना क्षेत्र में किशोरी से दुष्कर्म और जबरन शादी करने का मामला सामने आया है। पीड़िता ने चचेरे चाचा पर दुष्कर्म करने वाले का साथ देने का आरोप लगाया है। 

विज्ञापन
Misdeed with  a teenager and forcefully marriage, uncle accused of supporting the accused, father complained t
दुष्कर्म - फोटो : अमर उजाला

विस्तार

इटावा जिले के बढ़पुरा थाना क्षेत्र की किशोरी के साथ गुजरात के कंपनी में काम करने वाले ऑपरेटर ने दुष्कर्म किया और कोर्ट ले जाकर वकील के सामने जबरिया शादी कर ली। साथ न रहने पर किशोरी को परिवार समेत जान से मारने की धमकी दी। चचेरे चाच पर आरोपी का साथ देने का भी आरोप है। पिता ने बुधवार को एसपी देहात को शिकायतीपत्र दिया। एसपी ने एसओ बढ़पुरा को जांच कर कार्रवाई करने का आदेश दिया है। 

विज्ञापन

प्रार्थनापत्र में ग्रामीण ने बताया कि चचेरा भाई अहमदाबाद में रहता है। उसके कहने पर वह भी परिवार के साथ अहमदाबाद चला गया था। चचेरे भाई ने वहां निजी कंपनी में सिक्योरिटी गार्ड की नौकरी लगवा दी। उसी कंपनी में ग्रामीण की नाबालिग बेटी भी नौकरी करनी लगी। बीए की परीक्षा देने के लिए किशोरी दिसंबर में इटावा आई थी। बेटे को लेने के लिए ग्रामीण ने चचेरे भाई को इटावा भेजा था। 

विज्ञापन

वह कंपनी के आपरेटर के साथ इटावा आया। आरोप है कि रात में सोते समय आपरेटर ने मुंह दबाकर किशोरी से दुष्कर्म किया। दोनों किशोरी को लिए बिना ही अहमदाबाद लौट गए। ग्रामीण ने बेटी को फोन किया तो उसने तबियत खराब होने की वजह से न आने की जानकारी दी। कुछ दिनों बाद किशोरी बुआ के घर दिल्ली चली गई। वहां से एक मई को अहमदाबाद पहुंच कर 15 मई से कंपनी में नौकरी शुरू कर दी। 

ग्रामीण का आरोप है कि ऑपरेटर बेटी को परेशान करने लगा। उसकी अश्लील फोटो खींच ली और शारीरिक संबंध बनाने का दबाव डालने लगा। चचेरा भाई भी ऑपरेटर का साथ देता था। किशोरी की शिकायत पर कंपनी मालिक ने ऑपरेटर को नौकरी से निकाल दिया। 

विज्ञापन

13 जून को किशोरी को कोर्ट ले जाकर वकील के सामने माला पहनाकर जबरदस्ती शादी कर ली। किशोरी किसी तरह वहां से भाग आई। ऑपरेटर ने फोन पर शादी का प्रमाणपत्र और फोटो डालकर साथ रहने का दबाव डाला। साथ न रहने पर परिवार सहित जान से मारने की धमकी दी। 

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed