{"_id":"5d10f3f08ebc3e7c7c01cb0d","slug":"misdeed-with-14-year-old-girl-in-hardoi","type":"feature-story","status":"publish","title_hn":"गर्भवती हुई किशोरी तो पिता ने खोया आपा, पूछताछ की तो पता चला एक डॉक्टर और उसका बेटा करता था दुष्कर्म","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
गर्भवती हुई किशोरी तो पिता ने खोया आपा, पूछताछ की तो पता चला एक डॉक्टर और उसका बेटा करता था दुष्कर्म
Mon, 24 Jun 2019 09:32 PM IST
प्रभापुंज मिश्रा
यूपी डेस्क, अमर उजाला, हरदोई
यूपी डेस्क, अमर उजाला, हरदोई
Published by: प्रभापुंज मिश्रा
Updated Mon, 24 Jun 2019 09:32 PM IST
विज्ञापन
यूपी पुलिस
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
हरदोई निवासी एक व्यक्ति ने झोलाछाप पर बेटी के साथ छह माह तक दुष्कर्म करने का आरोप लगाया है। बताया कि बेटी के गर्भवती होने पर सच्चाई का पता चला। पीड़ित पिता ने पूरे मामले की शिकायत डीएम से की। सोमवार को पुलिस ने आरोपी व उसके बेटे के खिलाफ रिपोर्ट दर्ज कर जांच शुरू कर दी है।
कोतवाली क्षेत्र के एक गांव निवासी व्यक्ति ने डीएम पुलकित खरे को दिए गए शिकायती पत्र में बताया कि उसकी 14 वर्षीय बेटी गांव के पास ही स्थित इंटर कॉलेज में कक्षा 8 की छात्रा है। छह माह पूर्व बीमार होने पर वह पास के गांव में झोलाछाप मोहनलाल के पास दवा लेने गई थी, जहां आरोपी ने उसकी बेटी के साथ दुष्कर्म किया और शिकायत करने पर जानमाल की धमकी दी।

पिता ने कहा कि बेटी के गर्भवती होने पर पता चली पूरी बात
इसके बाद आरोपी ने उसकी बेटी को कई बार बुलाकर उसके साथ दुष्कर्म किया। कुछ दिन पूर्व बेटी की तबीयत बिगड़ने पर वह उसे दूसरे डॉक्टर के पास ले गया, जहां डॉक्टर ने बेटी के गर्भवती होने की जानकारी दी। पीड़ित पिता ने बताया कि घर आकर बेटी से पूछताछ की तो उसने पूरी बात बताई। इस पर उसने आरोपी व उसके परिजनों से शिकायत की।
अब आरोपी मोहनलाल व उसका बेटा विनीत कुमार समझौते के लिए दबाव बना रहे हैं। उसने पूरे मामले की शिकायत पुलिस से की, लेकिन कोई कार्रवाई नहीं की। मामला संज्ञान में आने पर डीएम पुलकित खरे ने पुलिस को रिपोर्ट दर्ज करने को कहा। सोमवार को पुलिस ने आरोपी पिता-पुत्र के खिलाफ पाक्सो समेत अन्य धाराओं में रिपोर्ट दर्ज की है।