{"_id":"5d7534d58ebc3e93b9521d7a","slug":"misdeed-victim-love-affair-with-accused","type":"feature-story","status":"publish","title_hn":"जिस युवक पर दुष्कर्म का आरोप लगा भेजा था जेल युवती बोली उसे पति मान चुकी हूं फिर दोनों ने खाया जहर","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
जिस युवक पर दुष्कर्म का आरोप लगा भेजा था जेल युवती बोली उसे पति मान चुकी हूं फिर दोनों ने खाया जहर
Sun, 08 Sep 2019 11:57 PM IST
प्रभापुंज मिश्रा
यूपी डेस्क, अमर उजाला, फतेहपुर
यूपी डेस्क, अमर उजाला, फतेहपुर
Published by: प्रभापुंज मिश्रा
Updated Sun, 08 Sep 2019 11:57 PM IST
विज्ञापन
प्रेमी युगल ने किया जान देने का प्रयास
- फोटो : अमर उजाला
फतेहपुर में तीन साल से प्रेम की डोर में बंधे सजातीय युवक-युवती ने रविवार को जहरीला पदार्थ खाकर जान देने की कोशिश की। घटना का कारण परिवार वालों का विरोध बताया जा रहा है। वे दोनों की शादी के लिए राजी नहीं थे। इससे परेशान युवक-युवती मोबाइबल पर बात करने के बाद तड़के एक साथ घर से निकले थे।
खेत में दोनों को तड़पते देख ग्रामीणों ने यूपी 100 पुलिस को सूचना दी। पुलिस ने उनको सीएचसी और फिर कानपुर हैलट में भर्ती कराया। घटना खागा क्षेत्र के एक गांव की है। युवती 19 तो युवक 21 साल का है। पुलिस के मुताबिक, गांव की एक महिला के घर में 26 मार्च 2016 को लड़की को उसके घरवालों ने लड़के के साथ पकड़ा था।

आठ माह पहले जेल से छूटकर आया था युवक, युवती ने कहा-घरवालों ने दबाव बनाकर दिलाया था बयान
मामले में लड़के और महिला पर बंधक बनाकर छेड़खानी की रिपोर्ट दर्ज हुई थी। लड़की के बयान के बाद पुलिस ने दुष्कर्म में मामला तरमीम किया था और आरोपी लड़के को जेल भेजा था। करीब आठ माह पहले युवक जेल से छूटकर आया था।
जिला अस्पताल में लड़की ने बताया कि वह प्रेमी को पति मान चुकी है। उसके घरवाले शादी को राजी नहीं है। शादी के लिए घरवाले दूसरी जगह रिश्ता खोज रहे हैं। प्रेमी के खिलाफ दबाव बनाकर घरवालों ने कोर्ट में बयान दिलाया था। वे चोरी छिपे मिलते थे। उनकी मोबाइल पर बातचीत होती रहती थी।
जब उन्हें लगने लगा कि परिवारों की वजह से एक नहीं हो सकेंगे, तो आत्महत्या का फैसला लिया। कोतवाल परशुराम ने बताया कि पुलिस ने दोनों को कानपुर के हैलट अस्पताल में भर्ती कराया है। उनके परिवार के लोगों को सूचना दी गई है। हालांकि अभी वे अस्पताल नहीं पहुंचे हैं।