{"_id":"5f4b7bb78ebc3eaad348c0c7","slug":"miscreants-looted-the-girl-s-chain-in-kanpur","type":"story","status":"publish","title_hn":"मां के साथ मॉर्निंग वॉक पर गई फिजियोथेरेपिस्ट की बदमाशों ने लूटी चेन, सीसीटीवी में कैद हुई घटना","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
मां के साथ मॉर्निंग वॉक पर गई फिजियोथेरेपिस्ट की बदमाशों ने लूटी चेन, सीसीटीवी में कैद हुई घटना
Sun, 30 Aug 2020 03:43 PM IST
प्रभापुंज मिश्रा
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, कानपुर
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, कानपुर
Published by: प्रभापुंज मिश्रा
Updated Sun, 30 Aug 2020 03:43 PM IST
विज्ञापन
सीसीटीवी में कैद हुई घटना
- फोटो : amar ujala
कानपुर में रविवार सुबह मॉर्निंग वॉक के दौरान फिजियोथेरेपिस्ट युवती को लुटेरों ने अपना शिकार बना लिया। जब तक युवती कुछ समझ पाती लुटेरे उसके गले से चेन खींच कर तेज रफ्तार बाइक से भाग निकले। ये पूरी घटना सीसीटीवी में कैद हो गई। सूचना पाकर पहुंची पुलिस ने पीड़ित व उसकी मां के बयान के आधार पर आरोपियों की तलाश शुरू कर दी है।
विज्ञापन
घटना कानपुर के बर्रा थाना क्षेत्र की है। बर्रा-2 में रहने वाली फिजियोथेरेपिस्ट डॉ. तान्या त्रिपाठी रविवार सुबह अपनी मां किरण के साथ टहलने गई थीं। सुबह टहलकर घर वापस आ रही थीं तभी बाइक सवार दो बदमाश तेजी के साथ तान्या के बगल से गुजरे। कुछ मिनटों के बाद बाइक सवार दोबारा आए और जब तक मां-बेटी कुछ पातीं, तब तक बदमाशों ने झपट्टा मारकर चेन तोड़ ली और हाईवे की तरफ तेजी के साथ निकल गए।
विज्ञापन