फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Kanpur News ›   miscreants looted family in etawah

बाबाओं ने भूत भगाने के लिए कराई तंत्रपूजा, हवन के बाद बेहोश हो गया परिवार, उठे तो उड़ गए होश

Fri, 31 May 2019 11:55 PM IST
प्रभापुंज मिश्रा यूपी डेस्क, अमर उजाला, इटावा
यूपी डेस्क, अमर उजाला, इटावा Published by: प्रभापुंज मिश्रा Updated Fri, 31 May 2019 11:55 PM IST
विज्ञापन
miscreants looted family in etawah
फर्जी बाबाओं ने पूजा के नाम पर बेहोश कर पार किए जेवर - फोटो : अमर उजाला
इटावा के सिविल लाइन थाना क्षेत्र के शिवनगर में गुरुवार की देर रात घर में पूजा करने के नाम पर दो बाबा पांच लोगों को बेहोश कर जेवर ले उड़े। पता चलने पर पड़ोसियों ने पुलिस को सूचना देने के साथ उन्हें जिला अस्पताल में भर्ती कराया गया।  
विज्ञापन


जिला अस्पताल में होश आने पर बृजकिशोर (25) पुत्र रामपाल ने बताया कि गुरुवार रात घर में पूजा कराने के लिए दो बाबा बुलाए थे। रात में 12 बजे शुरू हुई पूजा ढाई बजे तक चली। पूजा में भाभी बबिता पत्नी सर्वेश पाल, मां फूलमाला पत्नी रामपाल, भाभी की मां राममूर्ति पत्नी रघुवीर सिंह और पड़ोसी अनार देवी पत्नी श्याम बाबू भी शामिल हुईं थीं। 
विज्ञापन


 
Trending Videos

miscreants looted family in etawah
घटना के बाद बेहोश महिलाएं - फोटो : अमर उजाला
पूजा के दौरान बाबा ने पानी भरे लोटे में बताशा डाला और वही पानी सभी को पिलाया। इसके बाद सभी बेहोश हो गए। होश आने पर अस्पताल के बेड पर थे। तब समझ में आया कि परिवार ठगी का शिकार हो गया। ठग उसका मोबाइल फोन ले गए हैं। 

परिवार के बृजकिशोर ने बताया कि पड़ोसी अनार देवी के कहने पर पूजा करवाई थी। उन्हीं ने दोनों बाबाओं को बुलाया था। अनार देवी भी उनकी ठगी का शिकार हो गईं। अनार की बहू रानी देवी ने बताया कि सास गुरुवार शाम सात बजे घर से गई थीं। सुबह सात बजे तक न आने पर बबिता के घर जाकर देखने पर सभी बेहोश पड़े थे। उसने मोहल्ले के लोगों को खबर दी। सूचना पर कुछ देर बाद पुलिस भी आ गई। बताया कि उसकी सास के कान के कुंडल भी गायब हैं। 

फूलमाला की पुत्री यशोदा पत्नी शिवनाथ ने बताया कि उसकी मां फूलमाला के कान के कुंडल, मंगलसूत्र, भाभी बबिता का मंगलसूत्र, तोड़ियां और मोबाइल तथा भाभी की मां राममूर्ति के कान का कुंडल और तोड़ियां गायब हैं। पुलिस ने जांच शुरू करते हुए उस लोटे को बरामद कर लिया है जिस पानी को पीने के बाद लोग बेहोश हो गए थे।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed