फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Banda News ›   Miscreants entered the married house in banda, opened fire on the landlord, looted goods worth 10 lakhs

Banda Crime: शादी वाले घर में घुसे बदमाश, अचानक पहुंचा मालिक तो झोंके दो फायर, 10 लाख का माल लूटा

Thu, 23 Feb 2023 09:03 PM IST
हिमांशु अवस्थी न्यूज डेस्क, अमर उजाला, बांदा
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, बांदा Published by: हिमांशु अवस्थी Updated Thu, 23 Feb 2023 09:03 PM IST
सार

शहर कोतवाली क्षेत्र के शंकर नगर मोहल्ले के एक शादी वाले घर में बदमाशों ने धावा बोल दिया। वहीं, जैसे ही मकान मालिक घर पहुंचा,तो बदमाशों ने फायर झोंक दिए। सूचना पर पहुंचे पुलिस के अधिकारियों ने घटनास्थल का मुआयना किया है।

विज्ञापन
Miscreants entered the married house in banda, opened fire on the landlord, looted goods worth 10 lakhs
banda crime - फोटो : अमर उजाला

विस्तार

बांदा जिले में शादी वाले ताला बंद मकान में बाइक सवार तीन बदमाशों ने धावा बोल दिया। दो अलमारियों के लॉकर तोड़कर उसमें रखे करीब नौ लाख कीमत के जेवर और एक लाख रुपये नगद ले गए। देर रात शादी से वापस लौटे गृहस्वामी को देखकर छत पर पहरा दे रहे बदमाश ने तमंचे से फायर झोंक दिया।

विज्ञापन

घटना को अंजाम देकर बदमाश छत से कूदकर भाग निकले। उनकी बाइक छूट गई। पुलिस अधिकारियों समेत फील्ड यूनिट ने मौका मुआयना कर जल्द खुलासे का दावा किया है। शहर कोतवाली क्षेत्र के शंकर नगर मोहल्ले में दीपक तिवारी एक ही मकान में अपने तीन भाइयों के साथ रहते हैं।
विज्ञापन

दीपक के भाई मिथलेश कुमार तिवारी की पुत्री जागृति की शादी तिंदवारी रोड स्थित जागृति मैरिज हाल से बुधवार को थी। पूरा परिवार शादी में शामिल होने के लिए मकान में ताला लगाकर गया था। देर रात जयमाल आदि कार्यक्रम के बाद दीपक के भाई जगत नारायण तिवारी और मामा देवदत्त द्विवेदी मैरिज हाल से घर आए।

विज्ञापन
विज्ञापन

बदमाशों ने छत से झोंके थे फायर
यहां मकान के मेन गेट का ताला खोलकर देखा, तो अंदर के कमरे खुले मिले। घर के अंदर बदमाशों की आहट मिलने पर उन्होंने मकान के बाहर से शोर मचाया। शोर मचाने पर मकान की छत पर चढ़े एक बदमाश ने उन पर फायर झोंक दिया। एक फायर मिस होने पर बदमाश ने दूसरा फायर झोंक दिया।

मकान मालिक बोले- तीन रहेंगे होंगे बदमाश
इससे वह बाल-बाल बच गए। तब तक बदमाश छत से कूदकर भाग निकले। दीपक ने बताया कि बदमाशों की संख्या तीन थी। एक रेल पटरी पर पहरा दे रहा था। दूसरा घर की छत पर खड़ा था। तीसरा कमरों में घुसा था। उन्होंने तीनों बदमाशों का पीछा किया, तो वह रेल पटरी की ओर जान से मारने की धमकी देते हुए भाग निकले।

मौके से बरामद हुई है बाइक
बदमाश अपनी बाइक हीरो पैशन प्रो छोड़ गए हैं। उन्होंने रात में ही यूपी डायल-112 पुलिस को सूचना दी। पुलिस ने मौके से बाइक बरामद कर ली है। घटना के दूसरे दिन गुरुवार को अपर एसपी लक्ष्मी निवास मिश्र, सीओ सिटी अंबुजा त्रिवेदी व शहर कोतवाल श्यामबाबू शुक्ला ने मौका मुआयना किया।

पुलिस टीमों ने जुटाए साक्ष्य
डॉग स्क्वायड और फोरेंसिक टीम ने जांच की। दीपक की तहरीर पर कोतवाली में अज्ञात में चोरी की रिपोर्ट दर्ज की गई है। अपर एसपी लक्ष्मी निवास मिश्र ने बताया कि घटना का खुलासा जल्द किया जाएगा। मामले की  जांच की जा रही है।

तीन भाइयों का रहता है परिवार
शंकर नगर मोहल्ले में स्थित मकान में उसके अलावा उसके भाई अवधेश तिवारी, मिथलेश तिवारी और देव नारायण तिवारी के परिवार रहते हैं। सबके हिस्से में अलग-अलग कमरे हैं। दो अलमारी के लॉकरों में बहन रेनू, जेठानी नीलू, सुमन आदि के जेवर रखे हुए थे। 

बाइक से आए थे तीनों बदमाश
गृहस्वामी दीपक ने बताया कि उनके घर के बाहर बाइक हीरो पैशन प्रो खड़ी थी। उन्होंने आशंका जताई कि इसी बाइक से तीनों बदमाश आए थे। भागते समय वह बाइक नहीं ले जा सके। पुलिस बरामद बाइक की जांच कर रही है। बदमाश मेन गेट का ताला नहीं खोल पाए। इसलिए मकान की बाउंड्री से चढ़कर अंदर कूदे होंगे। 

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed