{"_id":"5bd5b6f6bdec2269556a9c50","slug":"mischievous-entered-into-advocate-s-home-and-beaten-family-members","type":"feature-story","status":"publish","title_hn":"अधिवक्ता के घर में घुसकर दबंगों ने की मारपीट, महिलाओं से भी की बर्बरता","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
अधिवक्ता के घर में घुसकर दबंगों ने की मारपीट, महिलाओं से भी की बर्बरता
क्राइम डेस्क, अमर उजाला, कानपुर
Updated Sun, 28 Oct 2018 08:13 PM IST
विज्ञापन
टूटी पड़ी कुर्सियां, बाइक और सामान
- फोटो : अमर उजाला
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
उत्तर प्रदेश के जनपद औरैया में बिधूना कोतवाली क्षेत्र के मऊ गांव में एक अधिवक्ता के घर पर पुरानी रंजिश के चलते दूसरे गांव के लोगों ने रविवार सुबह धावा बोल दिया। अधिवक्ता के परिवार के साथ मारपीट करने के साथ ही घर गृहस्थी का सामान तोड़ डाला। आरोपी फायरिंग करते हुए भाग निकले। पुलिस ने मौके पर पहुंच मारपीट करने आए आरोपियों की दो बाइकों को अपने कब्जे में कर लिया है। अधिवक्ता पक्ष के चार लोग मारपीट में घायल हो गए हैं।
कोतवाली क्षेत्र के ग्राम मऊ निवासी अधिवक्ता कुलदीप सिंह पुत्र सुरेंद्र सिंह ने कोतवाली पुलिस को दी तहरीर में आरोप लगाया है कि रविवार को सुबह लगभग नौ बजे वह अपने दरवाजे पर बैठा था। तभी उसके दरवाजे पर बाइकों और बोलेरो से रमाकांत उर्फ पूती पुत्र नाथूराम निवासी मऊ व संजय यादव पुत्र रामसनेही यादव, राकेश यादव पुत्र लाखन सिंह, कुलदीप यादव पुत्र रमेश यादव निवासीगण खिदरपुर व बृजेंद्र सिंह उर्फ बउआ पुत्र रामसनेही निवासी कटैया थाना एरवाकटरा 10-15 अज्ञात लोगों के साथ आए।

तोड़फोड़ कर महिलाओं से मारपीट की
अधिकतर के हाथों में लाठी डंडा, हॉकी और तमंचा थे। वह सभी दरवाजे पर गाली-गलौज करने लगे। मना किया तो बृजेंद्र उर्फ बउआ के कहने पर संजय यादव ने तमंचे से फायर कर दिया। उसने अपने घर में घुसकर जान बचाई। घर में घुसकर आरोपियों ने तोड़फोड़ कर महिलाओं से मारपीट भी की। अधिवक्ता पक्ष के धीरू पुत्र शिवमंगल सिंह, मोनू पुत्र नरेश सिंह, रंजित पुत्र सुरेश सिंह, अमित पुत्र महेश सिंह गंभीर रूप से घायल हो गए। पुलिस ने उन्हें इलाज के लिए सामुदायिक स्वास्थ्य केन्द्र बिधूना में भर्ती कराया है। गांव के लोगों को आता देख आरोपी धमकी देते हुए भाग गए। समाचार लिखे जाने तक मुकदमा दर्ज नहीं हो सका था।
कोतवाली क्षेत्र के मऊ गांव में अधिवक्ता के घर पर मारपीट की घटना की सूचना मिली है। मौके पहुंचकर घटना की जानकारी और मौके से दो बाइकों को बरामद किया है। घटना की जांच कर दोषियों के खिलाफ कानूनी कार्रवाई की जाएगी।
आलोक कुमार दुबे, प्रभारी, कोतवाली