फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Kanpur News ›   Minor student ran a car outside the school, five students injured, one in critical condition

‘रईसजादे का शौक’: नाबालिग छात्र ने स्कूल के बाहर दौड़ाई कार, पांच छात्र घायल...एक की हालत गंभीर, जानें मामला

Sat, 17 Feb 2024 01:56 PM IST
हिमांशु अवस्थी न्यूज डेस्क, अमर उजाला, कानपुर
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, कानपुर Published by: हिमांशु अवस्थी Updated Sat, 17 Feb 2024 01:56 PM IST
सार

Kanpur News: बर्रा दो स्थित एक प्रतिष्ठित स्कूल के बाहर नाबालिग छात्र ने कार से कई छात्रों का रौंद दिया। हादसे में  एक कार, चार बाइकें और रेस्टोरेंट का सामान भी क्षतिग्रस्त हुआ। हादसे की सूचना पर साथियों संग स्कूल पहुंचे छात्र के पिता ने घायल छात्रों और उनके परिजनों से माफी मांगी। साथ ही क्षतिग्रस्त गाड़ियों की मरम्मत और घायलों का इलाज कराने का आश्वासन दिया।

विज्ञापन
Minor student ran a car outside the school, five students injured, one in critical condition
kanpur accident - फोटो : अमर उजाला

विस्तार

कानपुर में बर्रा दो में रईसजादे की अनियंत्रित कार स्कूल के बाहर फेयरवेल पार्टी मना रहे छात्रों और सड़क किनारे खड़ी कार में टक्कर मारते हुए रेस्टोरेंट में घुस गई। हादसे में पांच छात्र घायल हो गए, जिसमें एक छात्र की हालत गंभीर बनी है। नाराज स्थानीय लोगों ने कार चला रहे किशोर छात्र की पिटाई करने के बाद पुलिस सौंप दिया। साकेतनगर निवासी ट्रांसपोर्टर रामजी दीक्षित का 16 वर्षीय बेटा बर्रा दो स्थित एक निजी स्कूल में 10वीं का छात्र है।

विज्ञापन

शुक्रवार को स्कूल प्रबंधन ने फेयरवेल पार्टी का आयोजन किया था। कुछ बच्चे स्कूल के बाहर ढोल नगाड़े पर डांस कर रहे थे। इसी दौरान दोपहर करीब एक बजे ट्रांसपोर्टर का बेटा अपने पिता के मित्र संजय सिंघानिया की फॉर्च्यूनर कार से स्कूल पहुंचा और साथी छात्रों को डांस करता देख तफरी में कट मारने का प्रयास किया।  जब बच्चे डर से इधर-उधर भागे तो ब्रेक मारने के चक्कर में पैर एक्सीलेटर पर पड़ गया, जिससे फॉर्च्यूनर बेकाबू हो गई।

विज्ञापन

इसके बाद पांच छात्रों को टक्कर मारते हुए सड़क किनारे खड़ी एक कार, चार बाइकों से टकराती हुई एक रेस्टोरेंट में जा घुसी। हादसे में गाड़ियांं व रेस्टोरेंट में रखा सामान क्षतिग्रस्त हो गया। नाराज स्थानीय लोगों ने कार चला रहे छात्र की पिटाई कर पुलिस को सौंप दिया। वहीं, घायल छात्रों को बर्रा हाईवे किनारे स्थित एक निजी अस्पताल में भर्ती कराया, जहां से प्राथमिक उपचार के बाद घर भेज दिया गया, जबकि गंभीर रूप से घायल जश्न भाटिया को भर्ती कर लिया गया।

हादसे की सूचना पर मौके पर पहुंची पुलिस ने कार को कब्जे मेें ले लिया है। किसी भी छात्र की ओर से तहरीर नहीं मिली है। तहरीर मिलने पर रिपोर्ट दर्ज कर आगे की कार्रवाई की जाएगी। वहीं, कौस्तुभ्य और संदीप सिंह की ओर से किसी भी तरह की कार्रवाई से इनकार किया गया है।  -दिनेश सिंह विष्ट, इंस्पेक्टर बर्रा

विज्ञापन

बिना बताए घर से कार लेकर आया था ट्रांसपोर्टर का बेटा
पुलिस ने बताया कि हादसा करने वाली कार आरोपी छात्र के पिता रामजी के मित्र संजय सिंघानिया की है, जो उसके घर पर खड़ी करके गए थे। शुक्रवार को छात्र घर में बिना बताए कार लेकर स्कूल आ गया था, जहां मस्ती के चक्कर में हादसा हो गया।

पिता ने भरपाई का दिया आश्वासन
हादसे की सूचना पर साथियों संग स्कूल पहुंचे छात्र के पिता ने घायल छात्रों और उनके परिजनों से माफी मांगी। साथ ही क्षतिग्रस्त गाड़ियों की मरम्मत और घायलों का इलाज कराने का आश्वासन दिया। वहीं, दूसरी ओर गंभीर रूप से घायल छात्र के परिजनों का रो रोकर बुरा हाल था।

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed