फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Fatehpur News ›   Minor girlfriend consumed poison with her lover in fatehpur, the teenager died, the condition of the youth is

UP: नाबालिग प्रेमिका ने प्रेमी संग खाया जहर, किशोरी ने तोड़ा दम....युवक की हालत गंभीर, पुलिस मान रही है ये वजह

Fri, 01 Mar 2024 12:59 PM IST
हिमांशु अवस्थी न्यूज डेस्क, अमर उजाला, फतेहपुर
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, फतेहपुर Published by: हिमांशु अवस्थी Updated Fri, 01 Mar 2024 12:59 PM IST
सार

Fatehpur News: किशनपुर थाना क्षेत्र में नाबालिग प्रेमिका ने प्रेमी के साथ जहर खा लिया। किशोरी ने अस्पताल के रास्ते में दम तोड़ दिया। वहीं, युवक को नर्सिंग होम में भर्ती कराया है। उसकी हालत नाजुक बताई जा रही है।

विज्ञापन
Minor girlfriend consumed poison with her lover in fatehpur, the teenager died, the condition of the youth is
सांकेतिक तस्वीर - फोटो : सोशल मीडिया

विस्तार

फतेहपुर जिले में नाबालिग प्रेमिका ने प्रेमी संग खेत पर गुरुवार शाम जहरीला पदार्थ खा लिया। इलाज के दौरान प्रेमिका की मौत हो गई, जबकि युवक की हालत गंभीर बनी है। मृतका के परिजनों ने युवक और उसके दो रिश्तेदारों पर किशोरी को जहरीला पदार्थ खाने के लिए उकसाने का आरोप लगाया है।

विज्ञापन

पुलिस मामले की जांच में जुटी है। किशनपुर थाना क्षेत्र के मझगवां निवासी कामता निषाद (20) की बड़ी बहन की एक गांव में दो साल पहले शादी हुई थी। उसके बहन और बहनोई दिल्ली में रहते हैं। कामता का अक्सर बहन के गांव में बहनोई के छोटे भाई के पास आना-जाना रहता था।

विज्ञापन

उसका बहन के गांव की रहने वाली किशोरी (16) से प्रेम प्रसंग हो गया था। वह दोनों गुरुवार शाम अरहर के खेत पर मिलने पहुंचे थे। किशोरी के साथ उसकी सात साल की छोटी बहन भी थी, जहां दोनों ने जहरीला पदार्थ खा लिया। हालत बिगड़ने पर किशोरी बहन के साथ घर पहुंची।

विज्ञापन

अस्पताल के रास्ते में किशोरी ने तोड़ा दम
जहरीला पदार्थ खाने की बात बताई। परिजन किशोरी को लेकर चंदापुर गांव क्लीनिक पहुंचे। प्राथमिक उपचार के बाद सिराथू ले गए। डॉक्टर ने हालत नाजुक देखकर रेफर किया। परिजन उसे जिला अस्पताल लेकर आ रहे थे। रास्ते में ही किशोरी ने दम तोड़ दिया।

विज्ञापन

मृतका का ताऊ बोला- भतीजी को जहर खाने के लिए उकसाया
उधर, युवक को बहनोई का छोटा भाई और दोस्त ने नर्सिंग होम में भर्ती कराया। यहां उसकी हालत नाजुक बनी है। मृतका के ताऊ ने बताया कि छोटी भतीजी से पूछताछ में पता लगा कि खेत पर कामता व उसका छोटा बहनोई और गांव का युवक था। इन तीनों ने बड़ी भतीजी को किशोरी को जहर खाने के लिए उकसाया है।

मोबाइल देकर कामता से बात कराते थे
किशोरी के पास मोबाइल नहीं था। कामता बातचीत के लिए दो साल से अपने बहनोई और गांव में रहने वाले मित्र के मोबाइल का इस्तेमाल करता था। उनके मोबाइल पर ही किशोरी कामता से बातचीत करती थी।x

सजातीय के बावजूद ब्याही बहन का रिश्ता आ रहा था आड़े
जहर खाने वाली किशोरी और युवक के बीच रिश्तेदारी आड़े आ रही थी। दरअसल, युवक की बहन किशोरी के परिवार में ही ब्याही होना बताया जा रहा है। रिश्तेदारी में किशोरी का परिवार का स्थान ऊंचा है, जबकि युवक लड़की पक्ष से है। रिश्तेदारी की वजह से दोनों परिवार एक दूसरे के ब्याह के लिए राजी नहीं होते। पुलिस घटना के पीछे यही वजह मान रही है।

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed