फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Auraiya News ›   Minor girl raped in Auraiya, case registered against named accused,

Auraiya: घर के पास ही नाबालिग लड़की के साथ दुष्कर्म, नामजद आरोपी पर मुकदमा दर्ज, पुलिस तलाश में जुटी

Thu, 01 Sep 2022 04:49 PM IST
हिमांशु अवस्थी न्यूज डेस्क, अमर उजाला, औरैया
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, औरैया Published by: हिमांशु अवस्थी Updated Thu, 01 Sep 2022 04:49 PM IST
सार

फफूंद थाना क्षेत्र में एक युवक ने नाबालिग लड़की के साथ दुष्कर्म की वारदात को अंजाम दिया। घर लौटकर किशोरी ने परिजनों को आपबीती सुनाई। पुलिस ने पीड़िता की तहरीर पर नामजद आरोपी के खिलाफ मुकदमा दर्ज कर लिया है।

विज्ञापन
Minor girl raped in Auraiya, case registered against named accused,
सांकेतिक तस्वीर - फोटो : सोशल मीडिया

विस्तार

औरैया जिले में फफूंद थाना क्षेत्र के एक गांव में बुधवार देर रात शौंच के लिए जा रही 14 वर्षीय किशोरी को पकड़ कर गांव के युवक ने दुष्कर्म किया। पीड़ित ने मां के साथ थाने पहुंचे कर पुलिस को आप बीती बताई। पुलिस ने तहरीर के आधार पर रिपोर्ट दर्ज कर आरोपी की तलाश शुरू की है।

विज्ञापन

फफूंद थाने पहुंचे एक गांव की महिला ने बताया कि बुधवार का रात उसकी बेटी घर से निकल कर खेतों की ओर शौंच के लिए गई थी। कुछ देर बाद घर लौटी बेटी ने रोते हुए बताया कि रास्ते में उसे गांव के अनिल सिंह ने बुरी नियत से दबोच लिया और उसके साथ गलत काम किया।
विज्ञापन

चीखने पर आरोपी ने उसका मुंह दबाने की कोशिश की। किसी तरह भाग कर वह घर पहुंची। पीड़िता की मां ने बताया कि रात अधिक होने के कारण वह पुलिस से शिकायत नहीं कर सकी। थाने के अपराध निरीक्षक राजपाल सिंह ने बताया कि इस मामले को गंभीरता से लेते हुए पहले मामला दर्ज किया गया है।

विज्ञापन
विज्ञापन

उन्होंने बताया कि पीड़िता कह तहरीर के आधार पर नामजद आरोपी के खिलाफ मुकदमा दर्ज हुआ है। साथ ही पीड़िता का मेडिकल परीक्षण कराया गया है। उसकी जांच रिपोर्ट आने और तहरीर के आधार पर आरोपी पर सख्त से सख्त कार्रवाई की जाएगी।

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed