{"_id":"617049a08755ae3b1b6894cc","slug":"minister-of-state-chhatrapal-singh-said-get-the-benefits-of-schemes-before-the-elections-by-quick-verification","type":"story","status":"publish","title_hn":"कानपुर: राज्यमंत्री छत्रपाल सिंह बोले- फटाफट सत्यापन कर चुनाव से पहले दिलाएं योजनाओं का लाभ","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
कानपुर: राज्यमंत्री छत्रपाल सिंह बोले- फटाफट सत्यापन कर चुनाव से पहले दिलाएं योजनाओं का लाभ
Wed, 20 Oct 2021 10:24 PM IST
शिखा पांडेय
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, कानपुर
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, कानपुर
Published by: शिखा पांडेय
Updated Wed, 20 Oct 2021 10:24 PM IST
विज्ञापन
निरीक्षण करने पहुंचे राजस्व राज्यमंत्री छत्रपाल सिंह गंगवार
- फोटो : अमर उजाला
कानपुर में राजस्व राज्यमंत्री छत्रपाल सिंह गंगवार ने बुधवार को तहसील सदर के निरीक्षण के दौरान अफसरों को चेताया कि विभिन्न योजनाओं के आवेदन पत्रों के सत्यापन में लापरवाही न बरतें। चुनाव आचार संहिता लागू होने में दो माह हैं।
ऐसा न हो कि इसकी वजह से जरूरतमंद लोग योजना का लाभ लेने से रह जाएं। कई जिलों से आवेदन पत्रों को लंबित रखने की शिकायतें आई हैं। राजस्व राज्यमंत्री ने पत्रकारों के सवाल पर इस बात के संकेत दिए कि यहां शादी अनुदान और पारिवारिक लाभ योजना में हुई घपलेबाजी में जिन अफसरों की संलिप्तता सामने आई है, उन पर जल्द कार्रवाई की जाएगी।
अभी तक कार्रवाई क्यों नहीं हुई, इसकी भी जानकारी करेंगे। तहसील में नायब तहसीलदार और कानूनगो के रिक्त पदों को जल्द भरे जाने का आश्वासन दिया। कहा कि ये समस्या वे बोर्ड के समक्ष उठाएंगे। बीते दिनों 150 से ज्यादा नायब तहसीलदारों को नियुक्ति पत्र दिए गए हैं।
विज्ञापन
कहा कि ग्राम समाज की जमीन व चकरोड पर कब्जे की सूचना मिलते ही उसे खाली कराएं। खसरा, खतौनी से संबंधित शिकायतों का प्राथमिकता पर निस्तारण करने के निर्देश दिए। इसके बाद उन्होंने सर्किट हाउस में राजस्व विभाग के कार्यों की समीक्षा की। इस दौरान एडीएम (वित्त) दयानंद प्रसाद, एसडीएम दीपक कुमार पाल, तहसीलदार रितेश कुमार सिंह आदि मौजूद रहे।