{"_id":"5c4f16f7bdec22105574e291","slug":"minister-of-prison-jai-kumar-jaiki-targets-sp-bsp-alliance","type":"story","status":"publish","title_hn":"कारागार राज्यमंत्री ने सपा-बसपा गठबंधन को बताया 'सांप-नेवले जैसा'","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
कारागार राज्यमंत्री ने सपा-बसपा गठबंधन को बताया 'सांप-नेवले जैसा'
Mon, 28 Jan 2019 08:22 PM IST
प्रशांत कुमार
यूपी डेस्क, अमर उजाला, कानपुर
यूपी डेस्क, अमर उजाला, कानपुर
Published by: प्रशांत कुमार
Updated Mon, 28 Jan 2019 08:22 PM IST
विज्ञापन
कारागार राज्यमंत्री जयकुमार जैकी
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
यूपी के फतेहपुर जिले में अमौली ब्लॉक परिसर में सोमवार को विधानसभा स्तरीय शिविर का आयोजन हुआ। इसमें समाज कल्याण, निशक्तजन व पूर्ति विभाग ने स्टाल लगाए और लाभार्थियों के ऑनलाइन पंजीकरण कर दस्तावेज जमा कराए। कारागार राज्यमंत्री जयकुमार जैकी ने दीप जलाकर कार्यक्रम का शुभारंभ किया।
विधानसभा स्तरीय शिविर में अमौली, खजुहा, देवमई, मलवां ब्लॉक के संबंधित अधिकारियों ने स्टाल लगाए। राशन कार्ड बनवाने और पेंशन के लाभार्थियों की भीड़ रही। सुबह 10 बजे से शाम चार बजे तक शिविर में ग्रामीणों की भीड़ रही। कारागार राज्यमंत्री ने स्टालों का निरीक्षण किया। लोगों को योजनाओं के विषय में जानकारी दी।
उन्होंने कहा कि विधानसभा क्षेत्र को आदर्श विधानसभा बनाना है। हम सब मिलकर भ्रष्टाचार मुक्त विधानसभा बनाएंगे। ब्लॉक परिसर के इस शिविर में ऑनलाइन पंजीकरण कराने वाले लोग एक सप्ताह तक अपना आवेदन जमा कर सकते हैं। सभी विभाग के अधिकारी ब्लॉक में रह कर लोगों की समस्याओं का समाधान करेंगे।
विज्ञापन
उन्होंने कहा कि लोकतंत्र जिंदा रखना है तो गांव के सदस्यों से भी विकास कराने के प्रस्ताव लेने होंगे। सरकार चाहती है कि राशन व पेंशन का लाभ शत प्रतिशत लाभार्थियों को दिया जाए। कारागार राज्यमंत्री ने सपा, बसपा के गठबंधन पर निशाना साधते हुए कहा कि यह सांप-नेवले का गठबंधन है।