{"_id":"67aee4f2ac29589a0b0f4769","slug":"minister-nitin-gadkari-inaugurated-sachendi-underpass-thousands-of-people-will-get-relief-from-traffic-jam-2025-02-14","type":"story","status":"publish","title_hn":"Kanpur: मंत्री नितिन गडकरी ने किया सचेंडी अंडरपास का उद्घाटन, हजारों लोगों को जाम से मिलेगी राहत","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
Kanpur: मंत्री नितिन गडकरी ने किया सचेंडी अंडरपास का उद्घाटन, हजारों लोगों को जाम से मिलेगी राहत
Fri, 14 Feb 2025 12:10 PM IST
हिमांशु अवस्थी
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, कानपुर
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, कानपुर
Published by: हिमांशु अवस्थी
Updated Fri, 14 Feb 2025 12:10 PM IST
सार
Kanpur News: सचेंडी अंडरपास 22 करोड़ रुपये से बनवाया गया है। यह 30 मीटर चौड़ा और साढे़ पांच मीटर ऊंचा है, जिससे ट्रक, ट्राला आदि आसानी से मुड़कर निकाल सकेंगे। इसका निर्माण कानपुर-इटावा राष्ट्रीय राजमार्ग में सचेंडी गांव के सामने किया गया है।
विज्ञापन
,सचेंडी अंडरपास
- फोटो : amar ujala
विस्तार
कानपुर में सड़क परिवहन एवं राष्ट्रीय राजमार्ग मंत्री नितिन गडकरी ने शुक्रवार को सचेंडी अंडरपास का उद्घाटन किया। उन्होंने अहिरवा एयरपोर्ट से ही वर्चुअल उद्घाटन किया, जिसका लाइव टेलीकास्ट अंडरपास में किया गया। ग्रामीणों और वाहन चालकों ने इस अंडरपास के बनने से बहुत राहत मिलने की बात कही।
विज्ञापन
भारतीय राष्ट्रीय राजमार्ग प्राधिकरण के प्रोजेक्ट डायरेक्टर अमन रोहिल्ला ने बताया कि यह अंडरपास 22 करोड़ रुपये से बनवाया गया है। यह 30 मीटर चौड़ा और साढे़ पांच मीटर ऊंचा है, जिससे ट्रक, ट्राला आदि आसानी से मुड़कर निकाल सकेंगे। इसका निर्माण कानपुर-इटावा राष्ट्रीय राजमार्ग में सचेंडी गांव के सामने किया गया है।
विज्ञापन
