फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Kanpur News ›   Minister Jaiveer Singh said Congress strangled democracy BJP is determined towards national resolution

UP: मंत्री जयवीर सिंह बोले- कांग्रेस ने लोकतंत्र का घोंटा गला, भाजपा राष्ट्र संकल्प के प्रति दृढ़ संकल्पित

Wed, 25 Jun 2025 02:19 PM IST
हिमांशु अवस्थी न्यूज डेस्क, अमर उजाला, कानपुर
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, कानपुर Published by: हिमांशु अवस्थी Updated Wed, 25 Jun 2025 02:19 PM IST
सार

Farrukhabad News: पर्यटन मंत्री व जिले के प्रभारी मंत्री जयवीर सिंह ने कहा कि ऑपरेशन सिंदूर के माध्यम से हिंदुस्तान की सेना ने यह दिखा दिया की वह विश्व में सर्वश्रेष्ठ हैं। भारत ने स्वयं को शक्तिशाली देश होने को साबित किया है।

विज्ञापन
Minister Jaiveer Singh said Congress strangled democracy BJP is determined towards national resolution
पर्यटन मंत्री व जिले के प्रभारी मंत्री जयवीर सिंह - फोटो : amar ujala

विस्तार

फर्रुखाबाद जिले में आवास विकास कॉलोनी स्थित भाजपा कार्यालय में पर्यटन मंत्री व जिले के प्रभारी मंत्री जयवीर सिंह ने कहा कि कांग्रेस ने आपातकाल लगाकर लोकतंत्र का गला घोंटा। उन्होंने कहा कि संकिसा का विकास प्राथमिकता के आधार पर कराया जाएगा। संकिसा में बौद्ध और सनातन धर्म के अनुयायियों के बीच चल रहा विवाद निपटाने का प्रयास किया जा रहा है।

विज्ञापन

पर्यटन मंत्री ने कहा कि कांग्रेस के शासन में तत्कालीन प्रधानमंत्री इंदिरा गांधी ने अपनी सरकार बचाने के लिए लोकतंत्र की हत्या कर दी गई। संवैधानिक संस्थाओं के अधिकारों को ठप कर दिया गया। राजनैतिक नेताओं को जेल भेजा गया। मीडिया घरानों की बिजली काट दी गई। लोकतंत्र के सभी स्तंभों के अधिकारों का हनन किया। इसके बाद 1977 में हुए चुनाव में जनता ने कांग्रेस को उसकी औकात दिखा दी।

विज्ञापन

भाजपा राष्ट्र संकल्प के प्रति दृढ़ संकल्पित
हिंदुस्तान में लोकतंत्र की जड़ें मजबूत हैं, जो भी इन्हें उखाड़ने का प्रयास करेगा। उसे देश की जनता कभी माफ नहीं करेगी। कांग्रेस के बड़े नेता राहुल गांधी संविधान की किताब को अपनी में रखकर घूम रहे हैं, जबकि उनकी दादी ने ही संविधान का गला घोंटा था। कहा कि ऑपरेशन सिंदूर के माध्यम से हिंदुस्तान की सेना ने यह दिखा दिया की वह विश्व में सर्वश्रेष्ठ हैं। भारत ने स्वयं को शक्तिशाली देश होने को साबित किया है। भाजपा राष्ट्र संकल्प के प्रति दृढ़ संकल्पित है।

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed