फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Kanpur News ›   Minister in charge tests the arrangement of isolation ward in burn unit, Section 144 applied

कानपुर देहात: प्रभारी मंत्री ने बर्न यूनिट में बने आइसोलेशन वार्ड की व्यवस्था परखी, धारा 144 लागू

Fri, 20 Mar 2020 07:34 PM IST
शिखा पांडेय न्यूज डेस्क, अमर उजाला, कानपुर देहात
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, कानपुर देहात Published by: शिखा पांडेय Updated Fri, 20 Mar 2020 07:34 PM IST
विज्ञापन
Minister in charge tests the arrangement of isolation ward in burn unit, Section 144 applied
कलक्ट्रेट सभागार में सुशासन के तीन वर्ष पुस्तिका का विमोचन करते प्रभारी मंत्री - फोटो : अमर उजाला
कानपुर देहात में कोरोना वायरस से बचाव के लिए किए गए इंतजामों को जांचने के लिए नगर विकास एवं जिले के प्रभारी मंत्री महेश चंद्र गुप्ता ने एक सप्ताह मेें शुक्रवार को दूसरा निरीक्षण किया। उन्होंने जिला अस्पताल परिसर में बने बर्न यूनिट भवन मेें आइसोलेशन वार्ड की व्यवस्था परखी।
विज्ञापन


शुक्रवार को प्रभारी मंत्री महेश चंद्र गुप्ता ने आइसोलेशन वार्ड का निरीक्षण किया।  अंदर पहुंचने से पहले डॉक्टर ने इंफ्रारेड थर्मामीटर से प्रभारी मंत्री का तापमान जांचा। निरीक्षण के दौरान अलग-अलग कमरों में दस बेड आरक्षित मिले। प्रवेश द्वार पर सैनिटाइजर रखे होने पर संतोष जताया। उन्होंने निर्देश दिए कि कोरोना वायरस का संदिग्ध मिलने पर उसे अन्य मरीजों से अलग करते हुए आइसोलेशन वार्ड में रखें और नियमित निगरानी करें। इस दौरान भाजपा जिलाध्यक्ष अनिवाश सिंह चौहान, एमएलसी अरुण पाठक, डीएम राकेश कुमार सिंह, सीडीओ जोगिंदर सिंह, एडीएम प्रशासन पंकज वर्मा, सीएमओ डॉ. राजेश कटियार, प्रभारी सीएमएस डॉ. आरए मिर्जा, एसडीएम सदर आनंद कुमार सिंह, ईओ देवहूति पांडेय मौजूद रहे।
विज्ञापन


प्रभारी मंत्री की अपील, रविवार को घरों से न निकलें

कानपुर देहात- नगर विकास एवं जिले के प्रभारी मंत्री महेश चंद्र गुप्ता ने कहा कि कोरोना वायरस के बढ़ते संक्रमण को रोकने के लिए प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी द्वारा की गई रविवार को जनता कर्फ्यू की अपील पर अमल किया जाए।  
विज्ञापन
विज्ञापन

शुक्रवार को कलक्ट्रेट में सरकार की तीन साल की उपलब्धियां गिनाते हुए उन्होंने कहा कि केंद्र व प्रदेश सरकार की ओर से कोरोना वायरस से बचाव व उपचार के लिए समुचित कदम उठाए जा रहे हैं। लोगों को घबराने की जरूरत नहीं है। लोग अफवाहों से बचें। उन्होंने सुशासन के तीन वर्ष पुस्तिका का विमोचन किया। प्रभारी मंत्री ने जिला अस्पताल अकबरपुर की गड्ढों में तब्दील सड़क का निर्माण शुरू होने पर संतोष जताया। इस मौके पर सदर विधायक प्रतिभा शुक्ला, रसूलाबाद विधायक निर्मला संखवार, डॉ. विवेक द्विवेदी, डॉ. सतीश शुक्ला, बब्बन शर्मा, मलखान सिंह चौहान, बबलू शुक्ला, जिला मीडिया प्रभारी विकास मिश्रा, राजराज कुशवाहा, बालजी शुक्ला, स्वतंत्र पासवान मौजूद रहे। भाजपा जिलाध्यक्ष अविनाश सिंह चौहान ने कानपुर देहात को विकास प्राधिकरण बनाए जाने के संबंध में ज्ञापन प्रभारी मंत्री महेश चंद्र गुप्ता को दिया।

रविवार को बंदियों से मुलाकात पर रोक 
कानपुर देहात- कोरोना वायरस से बचाव के मद्देनजर जेल प्रशासन ने विचाराधीन बंदियों के मुलाकात के निर्धारित शेड्यूल में बदलाव किया है। अब एक बंदी से सप्ताह में सिर्फ एक ही मुलाकात हो सकेगी। वह भी सिर्फ एक व्यक्ति कर सकेगा। 
अभी तक विचाराधीन बंदियों से सप्ताह में तीन मुलाकात करने का मौका मिलता था। इसमें एक साथ तीन लोग मिल सकते थे। सजायाफ्ता बंदियों से महीने में दो मुलाकात करने का नियम है। उसमें कोई बदलाव नहीं किया गया है। वहीं, 22 मार्च को जनता कर्फ्यू के दिन जेल प्रशासन ने बंदियों के मुलाकात पर रोक लगा दी है।   

ईरान की महिला पति से मिलने पहुंची 
कानपुर देहात- जेल में बंद ईरान के युवक से शुक्रवार को उसकी पत्नी मिलने पहुंची। वह दिल्ली से आई थी। रसूलाबाद में दस माह पूर्व हुई लूट के मामले में ईरान का युवक हूमन जेल में बंद है। उसके साथ उसकी पत्नी शमीरा भी जेल गई थी। इन लोगों ने रसूलाबाद में एक व्यापारी का कैश से भरा बैग लेकर भागने की कोशिश की थी। उन्हें पुलिस ने पकड़ लिया था। दोनों को जेल भेजा गया था। महिला की जमानत हो गई है। उसका पति अभी भी जेल में बंद है। दोनों के पासपोर्ट बीजा भी पुलिस ने जब्त कर लिए थे। जमानत होने के बाद महिला दिल्ली में रह रही है। शुक्रवार को वह दिल्ली से माती कारागार में बंद पति से मिलने पहुंची। वहां उसे सबसे अलग बैठाया गया। इसके बाद पूरे ऐतिहात बरतने के साथ उसकी मुलाकात पति से कराई गई। 

बंदी बना रहे मास्क
जेल में बंद हुनरमंद बंदी मास्क तैयार कर रहे हैं। यह मास्क बाजार में बिक्री के लिए मुहैया कराया जाएगा।  दो दिन में तीन सौ मास्क तैयार हुए हैं। जेल में 1621 बंदी हैं। उन्हें मास्क उपलब्ध कराने के बाद जेल प्रशासन बाजारों में भी मास्क पहुंचाने की तैयारी कर रहा है।  जेल प्रशासन के पास तीन सिलाई मशीन थीं। कासगंज के अब्दुल बाहिद, औरैया के निजाम टेलर, चौबेपुर के आफताब टेलर मिलकर एक दिन में 150 से लेकर 200 तक मास्क तैयार कर रहे हैं। दो दिन में तीन सौ मास्क तैयार हो चुके हैं। सबसे से पहले जेल के कर्मियों व कामकाज करने वाले  कैदियों को मास्क उपलब्ध कराए जा रहे हैं। जेल अधीक्षक अरुण प्रताप सिंह ने बताया कि अब बिना मास्क के जेल में कोई भी प्रवेश नहीं कर सकेगा। 

रथ करेगा लोगों को जागरूक 
एमजीएम जूनियर हाई स्कूल द्वारिकागंज झींझक की ओर से कोरोना से बचाव के लिए जागरूकता को रथ रवाना किया गया। युवा उद्योग व्यापार मंडल के प्रदेश अध्यक्ष श्याम मोहन दुबे ने हरी झंडी दिखाते हुए कहा कि 22 मार्च को लोग जनता कर्फ्यू का पालन करें। इस मौके पर स्कूल के प्रशासक विमलेश कुमार अग्निहोत्री, अध्यक्ष डॉ. अरविंद दीक्षित, राममोहन सिंह राजावत, रविकुमार अग्निहोत्री, दीक्षा शुक्ला, साक्षी शुक्ला, सोनी गुप्ता, प्रिंसी सिंह, कांचा त्रिवेदी, अवधेश सिंह यादव, हर्षित अग्निहोत्री, शिवेंद्र मोहन दुबे, अवधेश दीक्षित मौजूद रहे। 

अभी नहीं बनेंगे ड्राइविंग लाइसेंस  
अपर परिवहन आयुक्त विनय कुमार सिंह ने अगले आदेश तक ड्राइविंग लाइसेंस बनाने पर रोक लगा दी है। एआरटीओ मनोज कुमार वर्मा ने बताया कि आवेदकों के स्लॉट को आगे बढ़ाकर उन्हें जानकारी दे दी जाएगी। किसी को परेशान होने की जरूरत नहीं है। परमानेंट लाइसेंस में वैधता पूरी होने वालों का लाइसेंस बनेगा। बाकी विभाग के सभी काम होते रहेंगे। जिला पूर्ति अधिकारी राजेश सोनी ने बताया कि कर्मचारियों व अन्य विभागों की मदद लेकर मजदूरों को चिह्नित करने के निर्देश दिए हैं। इसके बाद उनका राशन कार्ड बनाया जाएगा। कार्डधारक संबंधित कोटेदार से राशन ले सकेगा।

मांस बिक्री पर लगाई गई रोक
राजपुर/संदलपुर/झींझक- सट्टी पुलिस ने शुक्रवार को मुर्गा, मछली विक्रेताओं को नोटिस देते हुए हाल-फिलहाल मांस बिक्री रोकने को कहा है। थानाध्यक्ष धर्मेंद्र मलिक ने बताया कि एसपी के निर्देश पर यह कार्रवाई की गई है। नोटिस के बाद भी मांस की ब्रिकी की गई तो कड़ी कार्रवाई की जाएगी। मंगलपुर पुलिस ने झींझक, मंगलपुर, कंचौसी क्षेत्र के होटल संचालकों को मीट न पकाने की हिदायत दी है। थाना प्रभारी शिवकुमार सिंह राठौर ने बताया की होटल संचालकों को होटल पर मीट न पकाने की चेतावनी दी गई है। बीट के सिपाहियों को गांवों में एक स्थान पर भीड़ एकत्र होने से रोकने के निर्देश दिए गए हैं। उधर, झींझक रेलवे स्टेशन अधीक्षक ने कर्मियों को मास्क वितरित किए। 

मेला बंद कराया
एसडीएम अंजू वर्मा, सीओ रामशरण सिंह, थानाध्यक्ष तुलसीराम पांडेय ने कस्बे में भ्रमण कर लोगों को कोरोना के प्रति जागरूक किया। एसडीएम ने बताया कि धारा 144 लागू कर दी गई है। लालाभगत गांव में 15 मार्च से कौमारी देवी मंदिर पर चल रहे मेले को बंद करा दिया। वहीं शुक्रवार को जुमे की नमाज के दौरान शहर काजी अब्दुल रऊफ खान बकाई ने सभी से मस्जिद न आने को कहा है। लोगों से अपील की है कि वह घर में नजाम अता करें। 

बैंकों में बचाव के बंदोबस्त की मांग
कोरोना के संक्रमण से बचाव के लिए बैंक की शाखाओं में इंतजाम न किए जाने से कर्मचारियों में रोष है। कर्मचारी यूनियन के जिलाध्यक्ष आशीष शुक्ला ने प्रशासन और बैंक के अधिकारियों से शाखाओं के बाहर थर्मल स्क्रीनिंग कराए जाने की मांग की है। वहीं सैनिटाइजर सहित अन्य सुविधाएं भी मुहैया कराए जाने को कहा है। 
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed