फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Kanpur News ›   Minister Giriraj Singh arrived in Kanpur to inspect the tool room, said on Agneepath scheme - take action against those who mislead the youth

Kanpur News: टूल रूम का निरीक्षण करने पहुंचे मंत्री गिरिराज सिंह, बोले-युवाओं को भ्रमित करने वालों पर करें कार्रवाई

Fri, 17 Jun 2022 12:40 PM IST
हिमांशु अवस्थी न्यूज डेस्क, अमर उजाला, कानपुर
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, कानपुर Published by: हिमांशु अवस्थी Updated Fri, 17 Jun 2022 12:40 PM IST
सार

कानपुर में टूल रूम का निरीक्षण करने केंद्रीय ग्रामीण विकास एवं पंचायती राज मंत्री गिरिराज सिंह पहुंचे। इस दौरान उन्होंने अग्निपथ योजना को युवाओं के लिए भविष्य को नया आयाम देने वाला बताया। तो वहीं, नूपुर शर्मा के मामले में चुप्पी साधी।

विज्ञापन
Minister Giriraj Singh arrived in Kanpur to inspect the tool room, said on Agneepath scheme - take action against those who mislead the youth
केंद्रीय ग्रामीण विकास एवं पंचायती राज मंत्री गिरिराज सिंह - फोटो : अमर उजाला

विस्तार

कानपुर में शुक्रवार को टूल रूम का निरीक्षण करने केंद्रीय ग्रामीण विकास एवं पंचायती राज मंत्री गिरिराज सिंह पहुंचे। उन्होंने कहा कि अग्निपथ योजना युवाओं के भविष्य को नया आयाम देगी, लेकिन वो भ्रमित होकर विरोध प्रदर्शन कर रहे हैं। राज्य सरकार को उन लोगों क़े खिलाफ कार्रवाई करन चाहिए, जिन्होंने युवाओं को भ्रमित किया है। वहीं, नूपुर शर्मा  के बयान को लेकर पूछे गए सवाल पर उन्होंने कोई जवाब नहीं दिया।

विज्ञापन

इससे पहले टूल रूम का निरीक्षण करते हुए केंद्रीय मंत्री ने अधिकारियों से कहा कि टूल रूम का बेहतर संचालन जरूरी है। इसके लिए उद्यमियों क़े साथ लगातार संवाद स्थापित करते रहें। जैसा कि टूल रूम का संचालन पूरी तरह से शुरू नहीं किया जा सका है, इसलिए उन्होंने अफसरों से नाराजगी भी जताई। 
विज्ञापन

उन्होंने कहा कि जिस सेंटर में सौ करोड़ रुपये से अधिक का निवेश हुआ है। उसकी अभी तक शुरुआत न होना गंभीर बात है। अफसरों को हिदायत दी कि इसके लिए काम करना होगा।  टूल रूम सेंटर क़े लिए ग्रीन एनर्जी प्रोजेक्ट तैयारी कर उसका जल्द से जल्द क्रियान्वयन करने के निर्देश दिए।

विज्ञापन
विज्ञापन

केंद्रीय मंत्री बोले जल्द से जल्द उद्यमियों क़े साथ बैठक होनी चाहिए। उनके सुझाव लेकर बदलाव और क्रियान्वयन पर काम करें। उद्यमियों की स्किल मैनपावर क़ी जरूरत का ध्यान रखा जाए। केंद्रीय मंत्री ने अफसरों से कुल औद्योगिक इकाइयां कितनी हैं, कितने पाठ्यक्रम संचालित हैं आदि कई जानकारियां भी ली। उन्होंने 22-23 जून के बीच उद्यमियों क़े साथ बैठक करने और उनकी मांग के अनुरूप काम शुरू करने के निर्देश दिए। 

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed