फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Kanpur News ›   Minister Dharampal gave instructions to free the pastures from occupation in kanpur, Parag Dairy's new plant will start this month

Kanpur: मंत्री धर्मपाल ने चरागाहों को कब्जे से छुड़ाने के दिए निर्देश, बोले-इसी महीने शुरू होगा पराग डेयरी का नया प्लांट

Wed, 06 Jul 2022 01:38 AM IST
हिमांशु अवस्थी न्यूज डेस्क, अमर उजाला, कानपुर
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, कानपुर Published by: हिमांशु अवस्थी Updated Wed, 06 Jul 2022 01:38 AM IST
सार

प्रदेश सरकार के पशुधन एवं दुग्ध विकास मंत्री धर्मपाल सिंह ने बताया कि पराग डेयरी के नए प्लांट का उद्घघाटन इसी महीने होगा। इसके शुरू हो जाने से दूध कारोबार के लिए पशुपालन करने वाले किसानों को भी काफी राहत मिलेगी।

विज्ञापन
Minister Dharampal gave instructions to free the pastures from occupation in kanpur, Parag Dairy's new plant will start this month
पशुधन मंत्री धर्मपाल सिंह - फोटो : सोशल मीडिया

विस्तार

कानपुर में पराग डेयरी के नए प्लांट का उद्घाटन इसी महीने होगा। यह जानकारी मंडल के प्रभारी व पशुधन एवं दुग्ध विकास मंत्री धर्मपाल सिंह ने दी है। उन्होंने बताया कि इस प्लांट को डेयरी विकास बोर्ड की तरफ से तैयार किया गया। इसके शुरू हो जाने से दूध का कारोबार करने वाले किसानों का कारोबार बढ़ेगा, साथ ही रोजगार के स्थानीय युवाओं को रोजगार भी मिल सकेगा। 

विज्ञापन

डेयरी प्लांट दक्षिण क्षेत्र के साकेत नगर में स्थापित है। मंत्री ने बताया कि पशुओं को हरे चारे की व्यवस्था के लिए सभी जिलाधिकारियों को निर्देश दिए गए हैं, वे अपने क्षेत्र के चरागाहों की जमीनों पर चारा उगाएं। निर्देश दिया कि जहां पर ऐसी जमीनों पर कब्जें हैं, उन्हें तत्काल खाली कराया जाए। साथ ही गोवंश की सुरक्षा के लिए उन्होंने प्रशासन से लगातार मॉनीटरिंग करने को कहा। इसके लिए ब्लाक स्तर पर गोशालाएं बनाने की योजना शुरू की गई है। 
विज्ञापन

प्रभारी मंत्री के रूप में जब उनसे यहां की वक्फ संपत्तियों के विषय में पूछा गया तो उन्होंने बताया कि सरकार ने वक्फ संपित्तयों को कब्जा मुक्त कराकर वहां पर कोचिंग सेंटर स्थापित करने की योजना पर काम कर रही है। उन्होंने बताया कि यहां पर बनाया जा रहा एयरपोर्ट टर्मिनल का काम तेजी से किया जा रहा है। कहा कि कानपुर से दूसरे प्रदेश में एयर कनेक्टिवटी बेहतर करने पर भी काम चल रहा है।

विज्ञापन
विज्ञापन

एक हाथ में कुरान, दूसरे में कम्प्यूटर
मंत्री धर्मपाल ने कहा कि पीएम मोदी कहना है कि मदरसे भी आधुनिक शिक्षा से जुड़े। यहां तालीम लेने वालों के एक हाथ में कुरान, दूसरे में कंप्यूटर  हो। मदरसों में पहले शिक्षा का अभाव था, मदरसों में घोटाले होते थे। मदरसों में निर्धन परिवार के बच्चे शिक्षा ग्रहण करते हैं। अब मदरसों की शिक्षा को हाईटेक बनाया जा रहा है। मदरसा के बच्चों को राष्ट्रीय विचारधारा से जोड़ा जाएगा।  इसके लिए मदरसा एजुकेशन लर्निंग ऐप का शुभारंभ भी किया गया है। 

दिसंबर 2022 के बाद सड़क पर गोवंश नहीं, होगी पशुक्रूरता की रिपोर्ट
उन्होंने कहा कि विधानसभा के चुनाव 2022  में सबसे बड़ी समस्या निराश्रित गोवंशों की थी। इसके लिए 100 दिन की कार्ययोजना में समस्त 75 जनपदों में वर्ष भर के लिए भूसा संग्रह किया गया है, प्रत्येक जनपद में 3574 भूसा बैंक बनें। जिसमें एक साल के लिए 3 लाख 26 हजार टन के स्टॉक है।  दिसंबर 2022 तक किसानों के खेतों, सड़कों पर निराश्रित गोवंश परेशानी का सबब ना बने।  इसलिए सभी निराश्रित गोवंशों को संरक्षित करीब 3 लाख किया जाएगा। इसके लिए ब्लॉक स्तर पर गोशाला बनेंगी। वहीं , हरे हरे चारे के उत्पादन के लिए गोचर भूमियों का चिन्हांकन करा कर उनको अतिक्रमण मुक्त करा कर उसमें गोवंशों के लिए हरे चारे की व्यवस्था सुनिश्चित कराई जाएगी। 

जल्द पूरा होगा न्यू एयरपोर्ट टर्मिनल का काम
उन्होंने कहा कि कानपुर में एयरवेज, रेलवे, रोडवेज तीनों सेवाओं की बेहतर कनेक्टिविटी है। कानपुर एयरपोर्ट के विकास का कार्य शीघ्र पूर्ण होने जा रहा है। इसके इसके साथ आसपास जनपद के लोगों को उसका लाभ मिलेगा। अब उतर प्रदेश एक्सप्रेसवे के नाम से जाना जा रहा है। इस क्रम में  बुंदेलखंड एक्सप्रेसवे का लोकार्पण प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी करेंगे। 

बेहतर सिंचाई व्यवस्था, किसानों की दोगुनी आय का आधार
मंत्री धर्मपाल ने बेहतर सिंचाई व्यवस्था को किसानों की दोगुनी आय का आधार बताया। उन्होंने कहा कि पहले से बिजली आपूर्ति में बहुत बड़ा सुधार हुआ है। किसानों के लिए फीडर अलग से बनाए गए हैं। किसानों को अलग से 18 घंटे बिजली दी जा रही है। 

बिरला ग्रुप ने मथुरा से खरीदा गोबर, बरेली में आइसक्रीम प्लांट
मंत्री धर्मपाल सिंह ने गोवंश के पालन को बहुत उपयोगी बताया। उन्होंने कहा कि गाय से मिलने वाला दूध बेहद उपयोगी है। उन्होंने कहा कि बिरला ग्रुप में मथुरा से गाय का गोबर खरीदा है। गाय के गोबर से सीएनजी बनाने का काम शुरू हो रहा है। आगे योजना है कि गाय का गोबर किसानों से 2 रुपये प्रति किलो के हिसाब से खरीदा जाएगा। इससे गोपालन से उनकी आय में वृद्धि होगी। उन्होंने बताया कि बरेली में आइसक्रीम फैक्ट्री बनाई जा रही है। इसी तरह अयोध्या बनारस में भी काम होना है, जिससे गाय के दूध उत्पादन से किसानों को बेहतर लाभ होगा।

नागरिक सुरक्षा पर भी ध्यान, हो रही तैयारी
उन्होंने बताया कि यूक्रेन और रूस युद्ध के बीच भविष्य में हवाई हमलों से बचने के इंतजाम पर विचार हो रहा है । उन्होंने बताया कि फिलहाल कानपुर में भूमिगत मेट्रो और माल के बेसमेंट जैसे सुरक्षित स्थान हैं।  क्योंकि ऐसी स्थिति आने पर हम इन्हीं स्थानों पर सुरक्षित रह सकते हैं। इसके लिए नागरिक सुरक्षा कोर को और सक्रिय किया जा रहा है। जिससे भविष्य की चुनौतियों से निपटने के लिए तैयार रहें। 

नहीं छोड़े जाएंगे बवाली, चलेगा बुलडोजर
मंत्री धर्मपाल सिंह ने कहा कि प्रदेश में माहौल बिगाड़ने वाले किसी भी उपद्रवी व बवाली को नहीं बख्शा जाएगा। जो कानून का खिलवाड़ कर रहा है।  उनकी संपतियों की जांच के लिए  नोटिस भेजे जा रहे हैं। उनका समुचित जवाब ना आने पर आगे बुलडोजर चलाने की भी कार्यवाही होगी। खासकर कानपुर में हुए बवाल पर पूछे गए सवाल पर उन्होंने जवाब दिया। अवैध निर्माण कराने में जिन अफसरों की भूमिका होगी, उन पर भी कार्रवाई होगी। 

रामपुर और आजमगढ़ चुनाव सपा के लिए सबक
उन्होंने कहा कि रामपुर और आजमगढ़  में हुए उपचुनाव की सीटें भाजपा ने जीती हैं। इससे साफ होता है कि लोग भारतीय जनता पार्टी पर और नीतियों पर भरोसा कर रहे हैं। उन्होंने कहा कि इसलिए सपा के राष्ट्रीय अध्यक्ष चुनाव में भी नहीं गए। उन्होंने कहा कि जब यह चुनाव जीतते हैं, तो ईवीएम पर सवाल नहीं उठाते। वह जब चुनाव हारते हैं तो ईवीएम को गलत बताते हैं। 

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed