फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Kanpur News ›   Mining mafia had taken former irrigation officer hostage, four accused of attack on lawmen were sent to jail

Kanpur: खनन माफिया पूर्व सींचपाल को बना चुका था बंधक, कानूनगो पर हमले के चार आरोपियों को भेजा जेल

Wed, 18 Oct 2023 09:15 AM IST
हिमांशु अवस्थी न्यूज डेस्क, अमर उजाला, कानपुर
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, कानपुर Published by: हिमांशु अवस्थी Updated Wed, 18 Oct 2023 09:15 AM IST
सार

Kanpur News: एसीपी चकेरी अमरनाथ यादव ने बताया कि अवैध खनन कहीं भी होने नहीं दिया जाएगा। कानूनगो पर हमले के चार आरोपियों को जेल भेजा गया है। फरार अन्य दो आरोपियों को पकड़ने के लिए दबिश दी जा रही है।

विज्ञापन
Mining mafia had taken former irrigation officer hostage, four accused of attack on lawmen were sent to jail
कानपुर में अवैध खनन का मामला - फोटो : अमर उजाला

विस्तार

कानपुर के महाराजपुर में चार दिन पहले खनन माफिया के कानूनगो को डंपर चढ़ाकर मारने की कोशिश करने का पहला मामला नहीं है। माफिया करीब डेढ़ साल पहले सिंचाई विभाग की जमीन पर खनन को रोकने पहुंचे सींचपाल को भी पीटकर बंधक बना चुका था।

विज्ञापन

महाराजपुर के गौरिया गांव में 23 जून 2022 को निचली गंग नहर से गुजरी सुभौली रजबहे में खनन कर नहर पट्टी की मिट्टी निकाली जा रही थी। अवैध खनन की खबर पाकर सींचपाल रितेश बाजपेई मौके पर पहुंचे और एतराज जताया था। खनन माफिया ने तमंचे की दमपर सींचपाल को बंधक बनाकर पीटा था।
विज्ञापन

हालांकि, सींचपाल ने अज्ञात लोगों के खिलाफ एफआईआर दर्ज कराई थी, लेकिन पुलिस की लापरवाही के चलते अब तक किसी के नाम तक नहीं खुले। एसीपी चकेरी अमरनाथ यादव ने बताया कि अवैध खनन कहीं भी होने नहीं दिया जाएगा। कानूनगो पर हमले के चार आरोपियों को जेल भेजा गया है। फरार दो आरोपियों की तलाश जारी है।

विज्ञापन
विज्ञापन

अवैध खनन पर 10.50 लाख का जुर्माना
महाराजपुर के नर्वल में अवैध खनन के मामले में जांच के बाद जिलाधिकारी ने आरोपियों पर 10.50 लाख का जुर्माना लगाया है। जांच में करीब 2540 घनमीटर खनन अवैध पाया गया। जिलाधिकारी विशाख जी के अनुसार खननकर्ता राजेन्द्र व पांच अन्य ने शनिवार देर रात अवैध खनन की सूचना पर चेकिंग की थी, जहां उनपर जानलेवा हमला हुआ था।

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed