{"_id":"68094eb7fcc7f2c13d010579","slug":"mining-mafia-dug-up-15-bigha-of-barren-land-now-recovery-will-be-done-kanpur-news-c-12-1-knp1054-1084957-2025-04-24","type":"story","status":"publish","title_hn":"Kanpur News: खनन माफियाओं ने खोद डाली डेढ़ बीघा ऊसर जमीन, अब होगी वसूली","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
Kanpur News: खनन माफियाओं ने खोद डाली डेढ़ बीघा ऊसर जमीन, अब होगी वसूली
विज्ञापन
कानपुर। खनन माफियाओं ने सचेंडी के लाल शाह का पुरवा गांव में डेढ़ बीघा सरकारी जमीन खोद डाली। थाने में सुनवाई न होने पर पीड़ित ने एसडीएम सदर से शिकायत की। बुधवार को राजस्व की टीम ने जमीन की पैमाइश कर वसूली के लिए रिपोर्ट खनन विभाग को भेजी है। रिपोर्ट के आधार पर राजस्व वसूली की जाएगी।
लेखपाल रवि प्रकाश ने बताया की लालशाह का पुरवा में आराजी संख्या 549 सरकारी अभिलेखों में ऊसर दर्ज है। आरोप है कि बीती 15 अप्रैल की देर रात खनन माफियाओं ने करीब सात बिस्वा सरकारी जमीन खोद डाली और मिट्टी डंपरों में भरकर लेकर चलते बने। ग्रामीणों की सूचना पर उन्होंने खनन माफियाओं पर कार्रवाई के लिए 16 अप्रैल का सचेंडी थाने में शिकायत की, लेकिन कोई कार्रवाई नहीं हुई।
उन्होंने शनिवार को मामले की शिकायत एसडीएम सदर से की। एसडीएम के निर्देश पर बुधवार को राजस्व टीम ने गांव पहुंची। जमीन की पैमाइश कर इसकी रिपोर्ट बनाकर खनन विभाग को भेज दी। खनन माफियाओं से कितना जुर्माना वसूला जाएगा, यह खनन विभाग तय करेगा।