फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Kanpur News ›   Mining in a government pond, three complaints reached the police station in one day

Kanpur News: सरकारी तालाब में खनन, एक दिन में थाने पहुंचीं तीन शिकायतें

Sat, 28 Feb 2026 01:57 AM IST
Kanpur	 Bureau कानपुर ब्यूरो
Updated Sat, 28 Feb 2026 01:57 AM IST
विज्ञापन
Mining in a government pond, three complaints reached the police station in one day
कानपुर। नर्वल तहसील क्षेत्र में खनन रुकने का नाम नहीं ले रहा है। तहसील क्षेत्र में दर्जनों जगहों पर खनन जारी है। डिफेंस कॉरिडोर और फिर सड़क के चौड़ीकरण में लगने वाली मिट्टी के नाम पर अवैध खनन का खेल जारी है। खनन माफियाओं ने तालाबों तक को नहीं छोड़ा। तालाबों से करीब 10-10 फीट गहराई तक मिट्टी उठा ली गई। शुक्रवार को तीन पीड़ितों ने महाराजपुर थाने में अलग-अलग तहरीर दी है।
विज्ञापन


तिलसहरी बुजुर्ग गांव के रहने वाले मुन्नी लाल यादव ने बताया कि उनकी आरजी 1188 में अवैध रूप से करीब नौ फीट मिट्टी की खोदाई की गई है। आरोप है कि जब इसकी जानकारी राजस्व लेखपाल को दी तो उन्होंने कहा कि तालाब में खनन का परमिशन है और पीड़ित की जमीन अलग-अलग टुकड़ों में तालाब के अंदर होने की बात कही। मुन्नी लाल ने महाराजपुर थाने में तहरीर दी है। इसी गांव के रहने वाले सुमित पांडेय ने बताया कि उनकी आराजी 990, 991, 992 में बिना जानकारी दिए अवैध खनन किया जा रहा था।
विज्ञापन


वह मौके पर पहुंचे तो खनन माफियाओं ने गाली गलौज करते हुए जान से मारने की धमकी दी। उन्होंने भी थाने में तहरीर दी है। इसके अलावा एक दर्जन से अधिक ग्रामीणों ने सामूहिक रूप से प्रार्थना पत्र देते हुए कहा कि तिलसहरी बुजुर्ग गांव में खनन माफियाओं का बोलबाला है। गांव में खनन रुकवाने की मांग की। महाराजपुर थाना प्रभारी राजेश कुमार ने बताया कि तीन तहरीर प्राप्त हुईं हैं। मामला राजस्व से जुड़ा होने के कारण जांच कराकर कार्रवाई की जाएगी।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed