{"_id":"67d5dcdc2f3c08b30e07de76","slug":"mini-stadium-will-be-built-in-government-inter-college-chunniganj-with-four-crore-rupees-proposal-sent-kanpur-news-c-362-1-ka11003-120570-2025-03-16","type":"story","status":"publish","title_hn":"Kanpur News: राजकीय इंटर कॉलेज चुन्नीगंज में चार करोड़ से बनेगा मिनी स्टेडियम, भेजा प्रस्ताव","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
Kanpur News: राजकीय इंटर कॉलेज चुन्नीगंज में चार करोड़ से बनेगा मिनी स्टेडियम, भेजा प्रस्ताव
विज्ञापन
कानपुर। माध्यमिक शिक्षा विभाग की ओर से चुन्नीगंज स्थित राजकीय इंटर कॉलेज में चार करोड़ रुपये से मिनी स्टेडियम बनाया जाएगा। यहां पर खिलाड़ियों को एथलेटिक्स ट्रैक के साथ ही इनडोर गतिविधियों में ओपन जिम, चेजिंग रूम समेत अन्य सुविधाएं मिलेंगी। संयुक्त शिक्षा निदेशक माध्यमिक ने इसका प्रस्ताव अधिकारियों को भेजा है। बजट मिलते ही कार्यदायी एजेंसी काम शुरू करेगी।
वर्तमान में शिक्षा विभाग के पास बड़ा मैदान नहीं होने से प्रतियोगिताओं का आयोजन अधिकतर किदवईनगर स्थित स्व. रतनलाल शर्मा स्टेडियम, जीआईसी के बाहरी मैदान या फिर ग्रीनपार्क स्टेडियम में होता है।
संयुक्त शिक्षा निदेशक माध्यमिक मनोज कुमार द्विवेदी ने बताया कि विद्यार्थियों की खेल प्रतिभा को निखारने के लिए मिनी स्टेडियम बनाने के प्रस्ताव पर अधिक ध्यान दिया जा रहा है। इससे युवा खिलाड़ियों को बेहतर मंच मिल सकेगा।
विज्ञापन
जिला मुख्यालय स्तर पर ऐसे राजकीय इंटर कॉलेज में स्टेडियम बनाया जा सकता था जिसके पास 2500 वर्ग मीटर से अधिक जमीन हो। ऐसे में चुन्नीगंज स्थित राजकीय इंटर कॉलेज में मिनी स्टेडियम बनाने का प्रस्ताव तैयार कर अधिकारियों को भेजा गया है। मिनी स्टेडियम का निर्माण पूरा होने से जिले में खेल गतिविधियां बेहतर रूप से हो सकेंगी।