{"_id":"5e57b7348ebc3ef3e27ba812","slug":"mini-bus-crashed-into-truck-29-injured","type":"feature-story","status":"publish","title_hn":"ट्रक से टकराई मिनी बस, यात्रियों में मच गई चीखपुकार, हादसे के वक्त बस में थे 32 यात्री 29 घायल","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
ट्रक से टकराई मिनी बस, यात्रियों में मच गई चीखपुकार, हादसे के वक्त बस में थे 32 यात्री 29 घायल
Thu, 27 Feb 2020 07:02 PM IST
प्रभापुंज मिश्रा
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, उन्नाव
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, उन्नाव
Published by: प्रभापुंज मिश्रा
Updated Thu, 27 Feb 2020 07:02 PM IST
विज्ञापन
आसीवन थाना क्षेत्र में ट्रक से टकराकर क्षतिग्रस्त मिनी बस।
- फोटो : अमर उजाला
उन्नाव से सवारियां लेकर संडीला जा रहे मिनी बस चालक की लापवाही से आसीवन थाना क्षेत्र के मियागंज कस्बे के बड़ा चौराहा पर बस, ट्रक से टकरा गई। हादसे के वक्त बस में बैठे 32 यात्रियों में चीख पुकार मच गई। हादसे में 29 यात्रियों को चोटें आईं जिनमें 6 को मियागंज सीएचसी में भर्ती किया गया है जबकि अन्य को प्राथमिक उपचार के बाद घर भेज दिया गया।
इस दौरान यातायात बाधित होने से आधे घंटे तक जाम लगा रहा। पुलिस ने क्षतिग्रस्त बस व ट्रक को कब्जे में लिया है। शहर के हरदोई ओवरब्रिज से मिनी बस लगभग 32 सवारियां लेकर गुरुवार दोपहर लगभग 12 बजे संडीला के लिए निकली। 2.15 बजे बस आसीवन थाना क्षेत्र के मियागंज कस्बा के बड़ा चौराहा पर पहुंची थी कि नंबर कटने के डर से बिना सड़क के दोनों छोर पर देखे चालक ने चौराहा पार किया।

इसी बीच लखनऊ से बांगरमऊ की ओर जा रहे ट्रक के बाएं हिस्से से बस टकरा गई। हादसे में बस सवार सफीपुर के उनवा गांव निवासी नौशाबा 45 पत्नी मारूफ, सफीपुर के बहरौला गांव निवासी किरन 40 पत्नी नन्हक्के, आसीवन के विनैका गांव निवासी आनंद 21 पुत्र रामबालक, माखी के मेथीटीकुर गांव निवासी प्रतीक पुत्र विनोद समेत छह यात्री गंभीर रूप से घायल हो गए।
अन्य को मामूली चोटें आईं। हादसे के बाद बस व ट्रक के चालक परिचालक भाग निकले। सूचना पर पहुंची पुलिस ने गंभीर रूप से घायल 6 लोगों को सीएचसी मियागंज में भर्ती कराया। चोटिल सवारियों ने पास के ही एक क्लीनिक में प्राथमिक उपचार कराया और दूसरे वाहन से चले गए।
चुटहिल यात्रियों के अनुसार बस को चौराहा पार कर सवारियां उतारने के लिए रुकना था। इससे चालक ने इधर, उधर देखे बिना तेज रफ्तार में चौराहा पार करने की कोशिश की तभी लखनऊ से बांगरमऊ की ओर जा रहे ट्रक में बस का बायां हिस्सा टकरा गया।