{"_id":"e4428403b8d5a3c33e04bcdadc38d080","slug":"millions-stolen-in-store-hindi-news","type":"story","status":"publish","title_hn":"मंडी की दुकान से लाखों का परचून सामान चोरी ","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
मंडी की दुकान से लाखों का परचून सामान चोरी
अमर उजाला ब्यूूराो, कानपुर देहात।
Updated Thu, 26 Nov 2015 01:52 AM IST
विज्ञापन
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
स्थानीय मंडी परिसर में चोरों ने एक दुकान के पिछले दरवाजे की चादर काटकर
विज्ञापन
लाखों रुपये का परचून सामान पार कर दिए। दुकान में पांच अन्य दुकानदारों के
सामान रखे थे। चोरों ने पड़ोसी के दुकान का भी ताला काटा गया। दरवाजा न
खुलने से सामान बच गया। बुधवार को दुकान खोलने गए दुकानदार को चोरी की
जानकारी हुई। कोतवाली में रिपोर्ट दर्ज कराई गई है।
पुखरायां के किदवईनगर निवासी धर्मेंद्र साहू ने बताया कि दिनेश गुप्ता के नाम से आवंटित दुकान में बतौर गोदाम वह और मनोज साहू, विनोद साहू, खुशाली साहू व शैलेंद्र साहू अपने परचून के सामान रखते हैं। सभी लोग मंडी में बुधवार व शनिवार को बाजार के दिनों दुकानें लगाते हैं। बुधवार की सुबह उसने और विनोद ने पहुंचकर दुकान का शटर खोला तो पिछवाड़े का दरवाजा खुला था। कुंडी-ताले को लोहे की चादर काटकर अलग किया गया था। मौके पर अन्य दुकानदार भी आ गए।
दुकान के गोदाम में गाए तो वहां से 10 बोरे अरहर की दाल, चार पेटी काजू, दस टीन वनस्पति तेल, काबुली चने, राजमा व बेसन के बोरे और मसालों के गत्ते नदारत थे। पड़ोस की दुकान का ताला कटा था। दरवाजे के पीछे भरे बोरे की आड़ होने की वजह से दरवाजा नहीं खुल सका। जिससे खुशाली साहू, पप्पू साहू, विजय साहू, जगदंबा साहू के सामान चोरी होने से बच गए। कोतवाल फरमूद अली पुन्डीर ने बताया कि जल्द ही सामान बरामद करके वारदात का खुलासा किया जाएगा।