फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Kanpur News ›   Kanpur: Millionaire Mahana does not have a single vehicle

कानपुर: करोड़पति महाना के पास एक भी वाहन नहीं

Fri, 28 Jan 2022 08:00 PM IST
प्रभापुंज मिश्रा न्यूज डेस्क, अमर उजाला, कानपुर
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, कानपुर Published by: प्रभापुंज मिश्रा Updated Fri, 28 Jan 2022 08:00 PM IST
सार

महाराजपुर विधानसभा सीट से लगातार तीसरी जीत की हसरत के साथ नामांकन करने वाले कैबिनेट मंत्री महाना और उनकी पत्नी अनीता महाना करीब 15 करोड़ रुपये की चल-अचल संपत्ति के मालिक हैं। हालांकि, उनके पास एक भी वाहन नहीं है। गुरुवार को नामांकन पत्र के साथ दिए गए हलफनामे में उन्होंने यह जानकारी दी है।

विज्ञापन
Kanpur: Millionaire Mahana does not have a single vehicle
कैबिनेट मंत्री सतीश महाना - फोटो : सोशल मीडिया

विस्तार


विज्ञापन
उत्तर प्रदेश के कानपुर जिले के महाराजपुर विधानसभा सीट से लगातार तीसरी जीत की हसरत के साथ नामांकन करने वाले कैबिनेट मंत्री महाना और उनकी पत्नी अनीता महाना करीब 15 करोड़ रुपये की चल-अचल संपत्ति के मालिक हैं। हालांकि, उनके पास एक भी वाहन नहीं है। गुरुवार को नामांकन पत्र के साथ दिए गए हलफनामे में उन्होंने यह जानकारी दी है।

खास बात यह है कि लग्जरी गाड़ियों में सफर करने वाले महाना ही नहीं, बल्कि उनके परिवार के किसी सदस्य के नाम पर कोई वाहन नहीं है। हालांकि, पांच सालों में विभिन्न स्रोतों से होने वाली उनकी आय करीब तीन गुना तक बढ़ गई है।
विज्ञापन


सतीश महाना (61) ने हलफनामे में जानकारी दी है कि 2016-17 में उनकी आय 14 लाख 52 हजार 473 रुपये थी, जो 2020-21 में 42 लाख 56 हजार 660 रुपये हो गई है। महाना के कर्नाटक बैंक लिमिटेड, एसबीआई, बैंक ऑफ बड़ौदा, एक्सिस बैंक, पोस्ट ऑफिस में खाते हैं, जिनमें 13 लाख 54 हजार 185 रुपये जमा हैं। इसके अलावा करीब एक करोड़ रुपये की पांच एफडी भी हैं।
विज्ञापन
विज्ञापन


उन्होंने म्यूचुअल फंड में करीब 12 लाख का निवेश कर रखा है। इसके अलावा उन पर विभिन्न बैंकों का करीब 44 लाख 70 हजार 642 रुपये का कर्ज है। उनकी पत्नी अनीता पर करीब तीन लाख की देनदारी है। सतीश महाना पर एक भी आपराधिक मुकदमा दर्ज नहीं है।


महाना के पास करीब पांच लाख रुपये की नकदी और उनके नाम पर एक राइफल व एक रिवाल्वर है। वह करीब छह करोड़ की चल-संपत्ति के मालिक हैं। महाना दंपती के पास करीब 1.2 करोड़ कीमत के सोने, चांदी और हीरे के गहने हैं। पत्नी ने भी करीब चार लाख रुपये का निवेश म्यूचुअल फंड में किया है।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed